लखनऊ
विधान परिषद सदस्य देवेंद्र सिंह का गुरुवार की शाम लखनऊ-अयोध्या बाइपास पर एक्सीडेंट हो गया। एमएलसी देवेंद्र सिंह लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में वे अयोध्या जिले में रुदौली में चाय पीने के लिए रुके थे। रोड क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
अयोध्या के डीआईजी दीपक कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले भाजपा एमएलसी देवेंद्र सिंह गुरुवार को लखनऊ से गोरखपुर जा रहे थे। रुदौली के पास चाय पीने के बाद सड़क क्रॉस करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। डीआईजी ने बताया कि यह हादसा एक बाइक सवार को बचाने में हुआ है।
No comments
Post a Comment