देश

national

युवाओ में प्रेरणा जागने की जरूरत - फरहान वारसी

Sunday, September 20, 2020

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

०कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड ने चलाया सदस्यता अभियान


कांग्रेस सेवा दल ने युवाओं को सदस्यता देने के लिए अभियान चलाया हैं। जिसमें निष्क्रिय कैडेटों को पुनः प्रशिक्षित करके दक्ष बनाया जायेगा। नये युवा पीढ़ी को कांग्रेस सेवा दल को आन लाईन पंजीकरण अभियान 20 सितम्बर 2020 से 02 अक्टूबर 2020 तक चलेगा। कांग्रेस कमेटी कार्यालय गौरीगंज में समारोह पूर्वक कार्यक्रम की शुरुआत आन लाईन जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने किया।                         

 

उन्होंने कहा कि यह अभियान युवा पीढ़ी को कांग्रेस सेवा दल के माध्यम से उन्हें राष्ट्र, लोकतांत्रिक व्यवस्था, अनुशासन, जन सेवा की सीख ,आपदाओं में लोगों की सहायता भी देने के हुनर भी सिखायेगी। युवा वर्ग को रचनात्मक प्रेरणा से ओतप्रोत कर देगा।  

अमेठी- रायबरेली लोक सभा क्षेत्र के प्रभारी फरहान वारसी ने कहा कि युवा राष्ट्र निर्माता हैं, उन्हें सच्चे मार्गदर्शन की जरूरत होती हैं। सही समय पर युवाओ को नेतृत्व का मौका मिल गया तो वे स्वामी विवेकानंद जी की तरह शिकागो में पूरी दुनिया को चकित कर देगें। हमारे बीच में युवा वर्ग की प्रतिभा छिपी हुई हैं बस  उसे निखारने की जरूरत है। यह काम देश भर में सिर्फ सेवा दल के कैडेट ही कर सकते हैं। युवा को सम्मान मिलना चाहिए।     

कांग्रेस सेवा दल अमेठी जिला अध्यक्ष राम बरन कश्यप ने कहा कि सेवा की भावना कैडेटों में सीख दी जाती है। सुरक्षा, अनुशासन, आपदाओं में इनका अतुलनीय सदैव रहा हैं। इन्हें दक्ष बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यह दो अक्टूबर तक चलेगा। आन लाईन पंजीकरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। परिणाम अच्छे मिल रहे हैं।  कांग्रेस सेवा दल युवा जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सेवा दल को अभियान चलाकर संगठित करने का संकल्प लिया। जिला उपाध्यक्ष भारत धुरिया, उदय राज यादव, राम चन्द्र मौर्य, राज कुमार कश्यप, हरिकेश सहित सैकड़ों कैडेटों की भीड़ जमा रहीं। युवाओं ने कार्यक्रम में  पंजीकरण करवाया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group