मुकेश कुमार
लखनऊ
जनता की मांगों को लेकर सीएल वर्मा वा अभय मुलायम सिंह यादव की टीम ने मलिहाबाद तहसील पर प्रदर्शन कर जनता की मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन और सरकार को उनका वादा याद दिलाया।
उन्होंने कहा की सरकार ने सत्ता में आने से पहले लाखों नौकरियां देने का वादा किया था, सरकार नौकरियां देने में नाकाम रही और उल्टे ही सरकारी विभागों का निजी करण करना शुरू कर दिया। वही प्रधान संघ अध्यक्ष टीबी सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों से किए गए वादे पर भी खरी नहीं उतरी भारत जो की एक कृषि प्रधान देश है। यहां का अन्नदाता किसान अथक मेहनत करने के बाद पूरे भारत का पेट भरता है और खुद के लिए आवश्यक वस्तुएं जुटाने में असमर्थ रहता है। सरकार से किसानों को बड़ी उम्मीद थी लेकिन सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला सचिव अभय मुलायम सिंह यादव ने कहा सरकार आर्थिक मोर्चे पर भी फिर साबित होती जा रही है आज भारत की जीडीपी का स्तर कहां जा रहा है। यह बात किसी से छिपी नहीं है। सरकार महिला सशक्तिकरण की बात तो करती है लेकिन इसका कोई काम धरातल पर नजर नहीं आता। उन्होंने बताया की सरकार को अपना यह तानाशाही रवैया समाप्त करना होगा क्योंकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। किसी की जागीर नहीं यहां पर प्रजा प्रथम है भारत संविधान से चलता है। तानाशाही से नहीं हम समाजवादी तब तक आंदोलन करते रहेंगे जब तक जनता को उसका अधिकार नहीं मिल जाता। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप अनेक समाजवादी कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
No comments
Post a Comment