लखनऊ
बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर योगी सरकार को घेरने के लिए समाजवादी पार्टी राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सड़क पर उतरी। वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज में पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई। जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, राजधानी लखनऊ में भी नोकझोंक हुई। कलेक्ट्रेट गेट के सामने कार्यकर्ता धरने पर बैठे गए। जिससे जाम की स्थिति पैदा हो गई। करीब एक घंटे के बाद सपा कार्यकर्ताओं को कलेक्ट्रेट गेट से हटाया जा सका।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश के सभी कलेक्ट्रेट पर धरने का किया आवाहन किया था। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष, महानगर और यूथ फ्रंटल के कार्यकर्ताओं द्वारा किसान बेहाल, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा को लेकर मुख्यालय पर प्रदर्शन किया है। लखनऊ में सपा कार्यकर्ता डीएम को संबोधित ज्ञापन देने के लिए कैसरबाग स्थित कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसको लेकर कार्यकर्ता और पुलिस के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
आरोप- पुलिस ने की धक्का मुक्की
सपा जिलाध्यक्ष अध्यक्ष ने बताया कि जिस तरह से देश व प्रदेश के अंदर युवा डिग्रियां लेकर घूम रहे हैं और केंद्र सरकार सरकारी नौकरियों का निजीकरण करती जा रही है। वहीं किसान बेहाल हैं। महंगी शिक्षा के चलते आम जनता का बुरा हाल है। इन्हीं सब मांगों को लेकर आज समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन देने के लिए जिला मुख्यालय पर पहुंचे थे। जहां पहले से ही भारी तादाद में पुलिस फोर्स मौजूद थी और पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करते धक्का-मुक्की की गई है।
No comments
Post a Comment