देश

national

साप्ताहिक राशिफल (5अक्टूबर -12अक्टूबर2020)

    

मेष
सूझबूझ से खर्चे कर रहे हैं। इसी कारण बैंक-बैलेंस बरकरार रहेगा, धन की कोई दिक्कत नहीं होगी। अगर जीवनसाथी के साथ मतभेद हो रहे हैं तो यह समय उन्हें दूर करने का है। बातचीत के जरिए आप अपने बीच की गलतफहमियों को दूर करें। कार्यक्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपनी कार्यक्षमताओं व वाकपटुता के बल पर हर किसी को प्रभावित करेंगे। सही खानपान की आदत के कारण फिट व हेल्दी रहेंगे। छुट्टियां मनाने का मौका भी मिल सकता है। इस दौरान नई जगहों के भ्रमण के संकेत मिल रहे हैं। किसी की देखादेखी न करें और न ही किसी की खुशामद करें।
वृष
अपनी विशेषज्ञता के बल पर व्यावसायिक जीवन में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। आर्थिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो रही है। घर या वाहन की खरीदारी भी हो सकती है। इसके लिए कर्जा लेने की कोशिश कर रहे हैं तो मिल सकता है। पारिवारिक फंक्शन के दौरान अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। रोमांटिक जीवन को और रोमांटिक बनाने की दिशा में आपके प्रयास सफल हो रहे हैं। जीवनसाथी और लव पार्टनर से संबंध अच्छे होंगे। किसी भी बात पर वे आसानी से रजामंदी दे सकते हैं। बढ़ते वजन से परेशान जातकों को वजन घटाने में कामयाबी मिलेगी।
मिथुन
लोन चुकाना है तो खर्चों में कटौती तो करनी ही पड़ेगी। कुछ जातक उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित रहेंगे। घरवालों के साथ समय बिताएं। घर की सुख-शांति का आनंद उठाएं। नवविवाहित जोड़े एक-दूसरे के साथ समय बिताएंगे। जिस खबर का आपको इंतजार था, वह मिल सकती है। कहीं घूमने का प्रोग्राम भी बना सकते हैं। सेहत संबंधी सभी चिंताएं दूर होंगी। अपनी व अपनों की सेहत दुरुस्त रहेगी। जिन लोगों ने नया-नया गाड़ी चलाना सीखा है, वे सड़क पर सावधानी बरतें। किसी काम के लिए ज्यादा उतावलापन न दिखाएं। बीती बातों को मुद्दा न बनाएं और जहां तक हो सके, विवादों से दूर रहें।
कर्क
विनम्रता अपनाएं। अपनी वाणी को नियंत्रित करें। किसी के भी बारे में कुछ न बोलें। ऐसा करने से आपकी छवि धूमिल हो सकती है। घरेलू मामलों में परिजनों पर निर्भर रह सकते हैं। वे हर हाल में आपका साथ देने के लिए तैयार रहेंगे। रेगुलर कसरत करते हुए सेहतमंद जीवन की ओर बढ़ रहे हैं। अपने दिल की बात कहने का सही समय है। आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकता है। प्रॉपर्टी खरीदने या बेचने में जल्दबाजी न करें। इंतजार करें, मार्केट का हाल जानें तभी कोई फैसला लें। छात्रों को प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सिंह
दूरदर्शिता अपनाते हुए आर्थिक संकट से सफलतापूर्वक उबर पाएंगे। घर का कोई सदस्य आपके प्रति कटुता पाल सकता है। कार्यक्षेत्र का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आप करियर से जुड़े खास फैसले लेंगे, जो सही साबित होंगे। घर में काम बिखरा रह सकता है जिसे समेटने के लिए आपको अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले छात्रों को फोकस बनाए रखना होगा तभी बात बनेगी। आने वाले दिनों में सकारात्मक सोच के साथ किसी नई प्लानिंग पर भी काम शुरू हो सकता है। बड़ी योजनाएं बनाएं।
कन्या
नए काम की शुरुआत करने में अड़चनें उभर सकती हैं। ये वो अड़चनें होंगी जिनके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। रिटेलरों के मुनाफे में कमी आएगी, यहां तक कि उन्हें घाटा भी सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि उनकी मेहनत में कमी है। मान लें कि सितारों की चाल कुछ समय के लिए टेढ़ी हो गई है। रोमांटिक लाइफ में तनाव बना रह सकता है। बीमार जातकों की सेहत में सुधार हो रहा है। कार्यक्षेत्र में बदलाव होने संभव हैं। आप निश्चिंत रहें, इन बदलावों का आप पर कोई असर नहीं पड़ेगा। थकान के कारण आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं।
तुला
प्रेम संबंध टूटने पर उदासी बनी रहेगी। जीवन का कड़वा सच स्वीकारने में समय लगेगा। आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैं। रीयल इस्टेट से जुड़े लेन-देन मे फायदा होगा। आपके नेतृत्व की क्षमताओं में निखार आएगा व उन्हें सराहा जाएगा। आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप सेंटर स्टेज में आएंगे। कामकाज की बारीकियों से ध्यान हट सकता है। इस अवधि में आप थोड़े सावधान रहें। इस दौरान आपको कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों।
वृश्चिक
प्रोजेक्ट के पूरा होने में देरी हो रही है। कार्यक्षेत्र में होने वाले लाभ के बारे में सोचेंगे। हॉस्पिटैलिटी से जुड़े लोगों के लिए अनुकूल समय है। आपकी रोमांटिक लाइफ ठीक नहीं चल रही है लेकिन निराश न हों, जल्दी ही हालात सुधरेंगे। प्रेमी का व्यवहार आपकी समझ से परे रहेगा। आप प्रेम करेंगे, धैर्य रखेंगे तो प्रेमी पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। रूठे दोस्तों को मनाने में भी आप सफल रहेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, वे थोड़ा इंतजार कर लें। अचानक कोई नया आइडिया भी आपके दिमाग में आ सकता है।
धनु
परिस्थितियां जैसी भी होंगी, आप सकारात्मक रवैये के साथ उनका सामना करने के लिए तैयार रहेंगे और यह बहुत बड़ी खूबी है। धन संबंधी चिंता बेचैन कर सकती हैं लेकिन इस बात से आश्वस्त रहें कि हालात बेकाबू नहीं होंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे। छात्रों की परफॉर्मेंस बेहतरीन बनी रहेगी। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। खान-पान का ध्यान रखना शुभ रहेगा। आप में से कुछ के लिए पहाड़ी इलाकों की यात्रा संभव है।
मकर
प्रॉपर्टी बेचने पर मोटा मुनाफा हो सकता है। धन का निवेश सूझबूझ से करें ताकि भविष्य में लाभ हो सके। किसी बीमारी से छुटकारा पाना मुश्किल लग रहा है। ऐसा लगता है मानो यह बीमारी जीवन का हिस्सा ही बन गई है। धन बचाएं, खर्चों मे कटौती लाएं। किसी परिजन की उदासी दूर करने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। अपनी विशेष योग्यताओं व क्षमताओं के बल पर कार्यस्थल में खुद को स्थापित करने में सफल रहेंगे। निजी जीवन में अपनी जिद पर न अड़े रहें, नहीं तो विवाद हो सकता है। इस विवाद का जिम्मेदार आपको ही ठहराया जाएगा। खामियाजा भी ज्यादा आपको ही भुगता पड़ेगा।
कुंभ
महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का सप्ताह है। घरेलू फंक्शन के दौरान लाइमलाइट में रहेंगे। कुछ जातकों का वर्क प्रोफाइल बदल सकता है। आपके संबंध मजबूत हो रहे हैं। कसरत करना शुरू कर सकते हैं। गृहिणियों के लिए सुखद समय है, घर में मनचाहे बदलाव करने में सफलता मिलेगी। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। लंबे समय से लंबित मुकदमेबाजी और अदालती मामले आपके पक्ष में सुलझेंगे। बच्चे जीवन में अच्छा करेंगे और अच्छी प्रगति दिखाएंगे।
मीन

घर में किसी खास समारोह की तैयारी में जुटे रहेंगे। इसके लिए आप दिन-रात काम करेंगे। समारोह की सफलता दिल को तसल्ली देगी। निवेश करने से पहले जानकार लोगों से सलाह लें। विवाहयोग्य जातकों के लिए विवाह के उचित प्रस्ताव आएंगे। जीवनसाथी या लव पार्टनर को फिल्म दिखाने या कैंडल लाइट डिनर के लिए ले जा सकते हैं। इससे आपसी प्यार और गहरा होगा। फिगर को लेकर बहुत ज्यादा न सोचें और न ही तनाव में न आएं। सभी अधूरे काम पूरे करें। थकान रहेगी, मौसमी बीमारी से परेशानी हो सकती है।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group