देश

national

कन्हैया कुमार होंगे भाकपा के स्टार प्रचारक, 30 प्रचारकों की सूची जारी

पटना

भाजपा ने रविवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें गिरिराज सिंह और योगी आदित्यनाथ जैसे फायर ब्रांड नेता शामिल हैं। भाजपा की सूची जारी होते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी फायर ब्रांड वक्ता कन्हैया कुमार को स्टार प्रचारक बनाने की घोषणा कर दी।

पार्टी ने 30 फायर ब्रांड नेताओं की सूची रविवार को जारी की है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि फायर ब्रांड नेताओं से पार्टी को चुनाव में काफी मदद मिलेगी। भाकपा की स्टार प्रचारकों की सूची में महासचिव डी. राजा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, और पार्टी के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय को शामिल किया गया है।

स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान, अमरजीत कौर, रमेन्द्र कुमार, अखिल भारतीय महिला फेडरेशन के महासचिव ऐनी राजा, पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी, राज्य सचिव मंडल सदस्य एम. जब्बार आलम, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामबाबू कुमार और ओम प्रकाश नारायण के नाम भी शामिल हैं।

इनके अलावा राष्ट्रीय सचिव बीके कांगो, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अजीज पासा, गिरीश शर्मा, नागेन्द्र नाथ ओझा, डाॅ. एए खान, राज्य सचिव मंडल के सदस्य जानकी पासवान, प्रमोद प्रभाकर, विजय नारायण मिश्रा, कपिलदेव यादव, अवधेश कुमार राय, रामचन्द्र महतो, मिथिलेश झा, प्रभाकर सिंह, निवेदिता झा, अनिल कुमार, अंजान, अमीन हमजा, अधिवक्ता इमरान गनी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group