हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
० सत्याग्रह के साथ उपवास किए
राष्ट्र पिता महात्मा गाँधी के साथ ही साथ पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने गांधी जी, शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश की गिरती कानून ब्यवस्था, किशोरी के साथ दुष्कर्म, को कांग्रेस नेताओं ने "सत्याग्रह के साथ ही साथ उपवास" कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपवास के दौरान 'रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम,' ईश्वर आला तेरे नाम 'सबको सम्पति दे भगवान, के भजन हुईं।
कांग्रेस कार्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव पार्टी प्रवक्ता डॉ अरविन्द चतुर्वेदी के साथ कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप, कांग्रेस सेवा दल युवा जिलाध्यक्ष अजीत यादव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सकील ईदरीशी, आदि मौजूद रहे। अमेठी लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जी, शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर ब्लाक गौरीगंज, शाहगढ, जामो, मुसाफिरखाना, बाजार शुकुल, सिंहपुर, तिलोई बहादुरपुर, भेटुआ, भादर, अमेठी, संग्रामपुर, आदि में सत्याग्रह के साथ उपवास कार्यक्रम में हजारों की संख्या लोग शामिल हुए। सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर बैठे। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल सहित दर्जनों लोगों गिरफ्तार किए गए। हाथरस और बलरामपुर जिले में किशोरी के दुष्कर्म को लेकर नेता अन्दोलित दिखे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नारे लगे- 'संघर्ष करो हम साथ है'। अमेठी के महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कांग्रेस नेता एआईसीसी सदस्य प्रेम नारायण त्रिपाठी के अगुवाई में किया गया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा सगरा तिराहा, ब्लाक तिराहे पर डां भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रत्येक ब्लाक में संगठन प्रभारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
No comments
Post a Comment