देश

national

बिशेषरगंज - पातीपुर - पतापुर - कसारा मार्ग हुआ जर्जर

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी।

संग्रामपुर (अमेठी) सड़क मार्ग के जीर्णोद्धार कार्य में बिभागीय अभियंता उदासीन है। झाडियों के पटरी पर आने से सड़क मार्ग जगह - जगह टूट रहा हैं। सड़क पर आमपोखर, पातीपुर, कन्धई पाण्डेय का पुरवा, मिसिरपुर, चौबे पुर, प्राथमिक विद्यालय बेलखरी, टिकिया, पतापुर कुटिवा, शंकर पुर आदि गांवों के पास सड़क उधड गई हैं। सड़क मार्ग का निर्माण टूटने से लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। अमीता सिंह कन्या इण्टर कालेज गोरखापुर के प्रबन्धक अमर सिंह परिहार, प्रधानाचार्य महालक्ष्मी मिश्रा, पवन कुमार सिंह (रामगढ़), अजय यादव डेहरा ,राघव राम पाण्डेय, कन्धईया लाल पाण्डेय, छोटे तिवारी (डेहरा) डॉ सुभाष तिवारी, कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल, कांग्रेस नेता बिनोद मिश्र, कांग्रेस नेता सभाजीत शुक्ल, प्रधान इटौरी डां राम सूरत पाल, डॉ संजय कुमार पाल न्याय पंचायत कांग्रेस कमेटी ठेगहा अध्यक्ष दिलीप कुमार तिवारी, मेरा बचपन स्कूल गोरखापुर के प्रबन्धक शंशाक सिंह परिहार आदि  ने रोष जताया है तथा शीध सड़क मार्ग निर्माण की मांग उठाई है। 

(फोटो-टूटा हुआ जर्जर मार्ग)

मिसरौली से कसारा गांव तक सड़क मार्ग का मरम्मत हुईं हैं बाकी आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। निर्माण में धांधली बरती जा रही है। बिशेषरगंज - पतापुर - करारा - मिसरौली मार्ग की हालत जर्जर है। मिसरौली से कसारा तक ही सडक की मरम्मत हुईं हैं। सड़क पर झाडी की बजह पटरी टूट रही। संग्रामपुर बिकास खण्ड के अन्तर्गत लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड अमेठी के परिक्षेत्र में - पातीपुर - पतापुर - कसारा मिसरौली मार्ग है कुछ मरम्मत हुईं हैं। कुछ बजट में भी गड़बड़ी की आशंका है।                              

लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय खण्ड अमेठी के अभियन्ता अमित कुमार पाठक ने बताया कि मिसरौली से कसारा तक सडक को गडढा मुक्त कर दिया गया था। बजट के अभाव में बाकी सड़क का निर्माण अधर में है। इसके पुनः निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन-प्रशासन को भेजा गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group