देश

national

करवा के रंग डांडिया क्वीन के संग

Saturday, November 7, 2020

/ by Dr Pradeep Dwivedi

 

लखनऊ

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन के बैनर तले आशियाना स्थित एक निजी रेस्त्रां में संस्कार, संस्कृति व परंपराओं के पुनरुत्थान हेतु एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

जिसमें संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी ने कार्यक्रम की सभी महिलाओं को भारतीय परंपरा में सोलह सिंगार के महत्व को बतलाया कि किस प्रकार हिंदू धर्म में करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं सोलह सिंगार करने के बाद मां पार्वती को सिंदूर अर्पित करके अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करती हैं, क्योंकि सोलह सिंगार भारतीय संस्कृति व हिंदू धर्म का एक अभिन्न अंग है। जिसका शास्त्रों में भी बहुत गहन वर्णन है। सोलह सिंगार करने से स्त्री के घर परिवार में सुख शांति और समृद्धि का वास होता है।

कार्यक्रम का आगाज मां अंबा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा सप्तशती के मंत्रों पर सीमा सिंह ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी, उसके बाद दो समूहों में ग्रुप परफॉर्मेंस हुआ जिसमें शशि पांडे, मनोरमा, प्रवीण भूषण एवं सीमा सिंह रही दूसरे ग्रुप में सौम्या सिन्हा एवं शालिनी श्रीवास्तव रही। सोलो परफॉर्मेंस में सीमा यादव, अर्चना अरुण, अंशिका शुक्ला, नीलम धवन,सौम्या सिन्हा, शालिनी श्रीवास्तव, अविका तिवारी, खुशबू रस्तोगी व सीमा सिंह सम्मिलित रही। कार्यक्रम के अंत में अपनी खूबसूरती की छटा बिखेरते हुए मधुरिमा एवं अभिलाषा ने करवा चौथ के ऊपर सुंदर कविताएं सुनाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के खेल व नृत्य प्रतियोगिताएं हुई जिसमें सौम्या सिन्हा प्रथम रही द्वितीय स्थान पर सीमा सिंह एवं सीमा यादव व तृतीय स्थान पर नीलम धवन रही।

 डांडिया क्वीन व करवा का भी चुनाव हुआ। जिसके लिए कार्यक्रम की स्पेशल गेस्ट सुरुचि मिश्रा जी की अनुपस्थिति में संस्था के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व जिला सचिव ने ही जजमेंट किया जिसमें ब्यूटी विद माइंड के साथ-साथ पर्सनैलिटी डेवलपमेंट,बेस्ट मेकअप, बेस्ट हेयर स्टाइल, एंड बेस्ट ड्रेस अप के साथ कुछ सवालों की प्रश्नोत्तरी रखते हुए करवा क्वीन प्रवीण भूषण का चुनाव किया।

डांडिया क्वीन अर्चना अरुण  कुमार को  चुना गया। फर्स्ट  रनर अप दीपशिखा पांडे सेकंड रनर अप शालिनी श्रीवास्तव घोषित हुई। खेल प्रतियोगिताओं में अंशिका शुक्ला ने बाजी मारी।

कार्यक्रम में संचालन चेतना द्विवेदी ने अपनी खूबसूरती व जादूभरी आवाज से  कार्यक्रम में  जान डाल दी व सुंदर सुंदर  गीतों  को गुनगुनाते हुए  कार्यक्रम में समा बांध दिया।

 कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष नीलू त्रिवेदी उपाध्याय शशि पांडे जिला सचिव मनोरमा कुमार गोमती नगर प्रभारी सुनीता पांडे प्रवीणा भूषण सचिव सिद्धेश्वरी एवं समस्त स्त्री फाउंडेशन टीम का सहयोग रहा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group