अमेठी।
महाकालेश्वर इंफोटेक प्राईवेट लिमिटेड लखनऊ कार्य दायीं संस्था ने बाई पास मार्ग के निर्माण के लिए गोदाम कोलवा ठेगहा में है। राज्य मार्ग एवं सड़क परिवहन मंत्रालय भारत सरकार ने अमेठी बाई पास मार्ग के निर्माण में 88.76करोड रूपये की लागत से कार्य जनवरी 2020 से शुरू हुआ। अमेठी - अम्मरपुर मार्ग पर मंनिग वाक पर गोदाम के प्रभारी प्रभास शर्मा के साथ राम जी यादव, जसबीर सिंह शनिवार को निकलें थे। भिटहरी गांव के पहले तीन बाईक सवार शातिरो ने पहले कम्पनी के कर्मचारियों से मार पीट कर, हल्ला मचा तो पिस्तौल तानी और जान से मारने की धमकी दी। थमकाते हुए शातिर खौपुर बुजुर्ग गांव की ओर रफूचक्कर हो गए।
घटना की तहरीर कम्पनी के प्रभारी प्रभास शर्मा ने थाना संग्रामपुर को दी ,लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुई। सोमवार को शिकायत पुलिस उपाधीक्षक अमेठी अर्पित कपूर को श्री शर्मा ने दी और कार्य वाही मांग की। अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने कार्यवाही की बात कही।
गौरतलब है कि नेशनल हाईवे के निर्माण में लगे कार्य संस्था के कर्मचारी भयभीत है। असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय निर्माण ऐजेसी के सुरक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस पूरी तरह फ्लॉप नजर आ रही है। मुकदमा दर्ज करने में पुलिस की हीला हवाली गवाह है। अमेठी जिले में भय का बोलबाला है। यह कम्पनी के साथ हो रहा है। प्रशासन - शासन चुप्पी साधे हुए हैं।
No comments
Post a Comment