देश

national

यू.पी. मेट्रो और रेड ब्रिगेड की टीम ने दी ‘निर्भया‘ को श्रद्धांजलि

Thursday, December 17, 2020

/ by Dr Pradeep Dwivedi

इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन ने वर्ष 2012 में ‘निर्भया‘ के साथ हुई विभत्स हिंसा के विरूद्व, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित, ‘रात का उजाला‘ नाम सेे एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर ‘रेड ब्रिगेड‘ एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव और हिंसा के बारे में लोगों को संवेदनशील और जागरूक बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। निर्भया की याद में श्रद्धाजंलि स्वरूप एक हजार दिये जलाए गए। महिला सशक्तिकरण को समर्पित विशेष संवाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव; निदेशक, परिचालन, सुशील कुमार, रेड ब्रिगेड की संस्थापक सुश्री उषा विश्वकर्मा एवं मेट्रो के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

यू.पी. मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने इस अवसर पर देश और समाज की उन्नति में महिलाओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि; ‘‘आधी आबादी की चिंता और परेशानी को दूर किए बिना हम बेहतर समाज के निर्माण की कल्पना भी नहीं कर सकते। मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। देर रात भी महिलाएं निश्चिंत हो मेट्रो से सफ़र करती हैं, क्योंकि यहां सबकी सुरक्षा के चाक-चैबंद इंतज़ाम किए गए हैं। मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर सब तरफ़ सी.सी.टी.वी. लगाए गए हैं। स्टेशनों पर महिला गाडर््स को भी नियुक्त किया गया है। यू.पी. मेट्रो में मेट्रो स्टेशन से लेकर मेट्रो ट्रेनों के संचालन में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।‘‘

महिला सुरक्षा पर आधारित संवाद कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड की संस्थापक सुश्री उषा विश्वकर्मा ने महिलाओं के विरूद्व हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सबको साथ आने का़ आह्वान किया। हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री अंजू अग्रवाल ने इस अवसर पर मेट्रो से यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लखनऊ मेट्रो से यात्रा के दौरान छूट गए उनकेे कीमती सामान को मेट्रो द्वारा वापस लौटाया गया। उन्होंने कहा, यू.पी. मेट्रो यात्रियों के जानमाल की सुरक्षा के प्रति समर्पण और निष्ठा की अद्भुत मिसाल पेश कर रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group