देश

national

दिन में ट्रैफिक पुलिस, शाम होते ही गायब

Saturday, December 12, 2020

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव संवाददाता इंडेविन टाइम्स

अमेठी। 

०जाम की समस्या बनी अमेठी में परेशानी का सबब

शाम को जाम शहर में स्वाभाविक है। लेकिन रात में नौ बजे से बारह बजे शहर की सड़कों पर जाम लगा रहे हैं। प्रशासन मोबाइल फोन बजाने के बाद करवट नहीं ले रहा है। दिन में होम गार्ड और ट्रैफिक पुलिस सीटी बजाती है और जाम के झाम को निपटाती है। लेकिन रात में ट्रैफिक पुलिस, होम गार्ड नदारद रहते हैं। ऐसी जनसेवा प्रशासन की बिरले शहर में दिखाई पड़ती है। 

फोटो-जाम का दृश्य 

देवी पाटन मंदिर से रायपुर फुलवारी, लल्लन सोनी की दुकान, राजीव गांधी तिराहा, गुड मण्डी, गांधी चौक, तहसील कार्यालय, ददन सदन तिराहा, डिग्री कालेज रोड पर जाम लगा रहा। 

मुंशीगंज रोड पर कल्पतरू पेट्रोलपम्प, चन्दन आटोमोबाइल, इण्टर नेशनल होटल, नरेन्द्रा होटल के आसपास रोड पर जाम का खेल रहा। 

सगरा तिराहा से देबी पाटन के बीच जाम में दूल्हा भी फंसा रहा। डाइबर गाड़ी चलने से तौबा बोल गया तो दूल्हा ने गाड़ी चलाना शुरू किया। रात के बारह बजे तक जाम में दूल्हे का सिर दूखता रहा। शहर और बाई पास मार्ग पर जाम खेल देर रात तक  चला। ट्रैफिक पुलिस  मुख्य सड़क व चौराहे से  सूनसान में कहीं गायब नजर आई ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group