देश

national

किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता; लखनऊ में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई नेता गिरफ्तार

लखनऊ

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान आज भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उधर, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मीटिंग चल रही है। जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टियां भी किसानों के समर्थन में सड़क पर उतर रही हैं। सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता आज पैदल, साइकिल और बाइक यात्रा निकाल रहे हैं। ऐसे में पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट हैं। लखनऊ समेत कई शहरों में सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई है। कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

बेहरमी से पीटते हुए सपा कार्यकर्ताओं को ले गई पुलिस
राजधानी लखनऊ में किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए जिला अधिकारी कार्यालय जा रहे थे। इससे पहले ही नगर कार्यालय व अलग-अलग इलाके में रोक कर हिरासत में लिया गया। लेकिन तमाम कार्यकर्ता भीड़ की शक्ल में डीएम कार्यालय का घेराव करने अचानक निकल पड़े। पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोकना चाहा, लेकिन कार्यकर्ता उग्र हो उठे। बैरिकेड्स को तोड़ने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज किया।

ADG लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि, किसी भी विधायक-सांसद के आवास के घेराव की अनुमति नहीं है। अब तक पूरे प्रदेश में शांति बनाए रखने का पूरी सतर्कता बरतने के साथ उपद्रव और गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय प्रशासन नजर बनाए हुए हैं।

थाने स्तर पर मजिस्ट्रेट लगाए गए

पूरे प्रदेश में 140 कंपनी पीएसी की तैनात किया गया है। 8:00 बजे से सभी अधिकारी भ्रमण पर है। 9 रेंज के आईजी भी अन्य जिलों में भेजे गए हैं। एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार खुद सभी जिलों के अफसरों से हालात की रिपोर्ट ले रहे हैं। ज्ञापन लेने के लिए थाने स्तर पर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group