देश

national

अधिवक्ताओं का अनरवत धरना प्रदर्शन जारी

 हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स) 

अमेठी।

०चौथे सप्ताह भी न्यायिक कार्य से विरत अधिवक्ता

उपजिलाधिकारी अमेठी,तहसीलदार अमेठी एवं अधिवक्ताओं के बीच मतभेद को लेकर तहसील अमेठी में संघर्ष जारी है।अधिवक्ताओ का प्रशासनिक अधिकारियों के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

अधिवक्ता संघ एस डी  एम अमेठी योगेंद्र सिंह औऱ तहसीलदार अमेठी दिग्विजय सिंह को हटाने की मांग कर रहे हैं।आज सुबह 11 बजे अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव उपेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में अमेठी तहसील के वकील एसडीएम मुर्दाबाद ,तहसीलदार मुर्दाबाद, एस डी अमेठी वापस जाओ,के नारे लगाए। अधिवक्ता गण काफी समय तक एस डी अमेठी कार्यालय के सामने नारे बाजी करते रहे। अधिवक्ताओ का आरोप है कि तहसील परिसर कोई भी काम पारदर्शी तरीके से नही हो रहा है, बिना चढ़ावे के कोई भी काम नही हो रहा है। फरियादी हैरान व परेशान हैं।अधिवक्ताओ के हड़ताल से आम जनता पूरी तरह से परेशान है। जबकि कर्मचारी मस्त है। 

नारेबाजी करते अमेठी तहसील के अधिवक्ता

सूत्रों के हवाले से खबर है सशक्त लोगो का हड़ताल के दौरान काम आसानी से हो जाता है वे सक्षम अधिकारियों के आवास पर जा कर काम करा लेते है।जबकि सीधी साधी व भोली भाली जनता ही नियम कानून के चक्कर में पड़कर परेशान होती है। सक्षम व पावरफुल व्यक्तियों के लिए हड़ताल किसी वरदान से कम नही है।ऐसे समय में उन्हें काम कराने में आसानी होती है और रिश्वत भी आसानी से पहुँच जाती है,काम भी हो जाता है और कोई जांच पड़ताल करने वाला भी नही होता।वकीलों की जारी हड़ताल से सिर्फ आम जनता पिसती है।आखिर क्या कारण है पिछले लगभग 24 दिन से हड़ताल जारी होने के बाद भी अधिकाश संख्या में फरियादियों की भीड़ जमा रहती है। अधिवक्ता संतदीन यादव ने की एसडीएम अमेठी जब तक हटाये नही जाते तब तक अधिवक्ता संघ अपनी माँग पर अडिग रहेगा।उन्होंने सक्षम अधिकारियों पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए। हड़ताल के समय सदा शिव पांडेय,राजेश मिश्रा, संतदीन यादव,ऋषी राम यादव,राम केवल यादव,शिव शंकर शुक्ला, उपेंद्र शुक्ला, कुँवर श्रीवास्तव, अशोक सरोज,रामराज वर्मा,सुनील मौर्या सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group