अखिल त्रिपाठी -इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड में राजाजीपुरम जन सेवा समिति ने जरूरतमंद लोगों को राजाजीपुरम ई ब्लॉक चौराहे पर ऊनी वस्त्र, जूते, मास्क व बिस्कुट वितरण किया। जिस कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने ऊनी वस्त्र प्राप्त किए। समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेयी 'शीलू' ने बताया नए साल की शुरुआत में भी समिति द्वारा ऊनी वस्त्र वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजा जी पुरम जन सेवा समिति के अध्यक्ष शैलेश बाजपेई 'शीलू' ज्योति साहू, रीना साहू, रजनी मिश्रा, प्रेमा बनर्जी, पिंकी शर्मा, गीता गुप्ता, पिंकी शाक्य, मीरा बंसल, मनीष निगम, आलोक दिक्षित एडवोकेट, अजय त्रिपाठी भोले, संजीव चंदानी, खुशवंत नाहिल, कुश अरोड़ा, नीलेश श्रीवास्तव, दीपक पाल, नीरज मिश्रा, लवकुश पटवा, सरोज गौतम, आदि लोग प्रमुख रूप से थे।
No comments
Post a Comment