हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
o सुबह नौ बजे दिन हुआ अग्नि काण्ड
वनवासी समाज जिला उपाध्यक्ष राम प्रताप वनवासी के घर में रविवार को दिन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते गृहस्थी जलकर राख हो गई। अमेठी तहसील के विकास खण्ड भेटुआ की ग्राम पंचायत पिण्डोरिया के गांव काली भगत की कुटिया में छप्पर बनाकर राम प्रताप वनवासी रहते थे।
अग्नि काण्ड की घटना घटित होने से पूरा परिवार आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। घरेलू कपड़े, चावल, गेहूं , दाल बर्तन, रजाई गददा,चारपाई, तख्त, बाल्टी, थाली, कम्बल, साइकिल, जूते आदि गृहस्थी जल गई। अग्नि काण्ड इस कदर कहर ढाया कि आग बुझाने पर कुछ बचा नहीं। छप्पर के घर में आग लगने पर वैसे भी बच पाना मुश्किल होता है। घटना के समय पछुआ हवा भी चल रही थी। वीरान में लोग बचाव के लिए दौडे लेकिन लोग विवश थे क्योंकि बचाव के लिए कोई साधन नहीं था। ग्रामीण राहत में लगे हैं। हर कोई मदद के लिए आगे आए तभी अग्नि पीड़ित को राहत मिल पायेगी। राम दुलारे वर्मा, पवन कुमार कश्यप, सावित्री, सरजू सिंह, अशोक कुमार सिंह, अम्बिका प्रसाद पाण्डेय ने मदद में हाथ बढ़ाया है। लेखपाल अभी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे हैं। प्रशासन - शासन से राहत की मांग पीड़ित परिवार ने की है।
No comments
Post a Comment