हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
जिले से बारह किलोमीटर दूर श्रीमत परम हंस आश्रम बाबूगंज सगरा स्थिति है। आश्रम के पीठाधीश्वर शिव योगी मौनी स्वामी ने पांच हजार से अधिक महिलाओं और पुरुषों को कम्बल बितरित किया। इसके बाद आश्रम में महाकाल भोज में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
स्वामी 1008 मौनी स्वामी महराज ने आश्रम में उपस्थित जन समुदाय की आपार भीड़ को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों की आवाज पर जन सेवा में लगे हैं। ठण्ड से बचाव के लिए प्रयत्न किया। महाकाल की सेवा का प्रसाद है। इसे ग्रहण करें। शिव भोज का आयोजन किया गया है। प्रसाद को जरूर लें। आगामी कार्यक्रम श्रीमत परम हंस आश्रम टीकरमाफी में किया जायेगा। यह विचार आश्रम के स्वामी कृष्णानन्द महराज का है। दस हजार लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कार्यक्रम तय होगा।
आश्रम में कम्बल बितरित करने के बाद शिव भोज में कई हज़ार महिला एवं पुरुष ने कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था में लगीं पुलिस एवं स्वयंसेवक को पसीने छूट गया। बड़ी मुश्किल से कार्यक्रम को तय समय सीमा से दो घंटे बिलम्ब तक चलता रहा। देर शाम तक भण्डारा में लोगों ने प्रसाद लिया।
आश्रम में उच्च न्यायालय प्रयागराज के अभिरक्षा अधिकारी ओम तिवारी ने दो दर्जन मीडिया कर्मियों को इस मौके पर सम्मानित किया गया। आईना सम्पादक बी पी सिंह, वाईस आंफ अमेठी सम्पादक बृजेश कुमार उपाध्याय, अधिवक्ता एवं बसपा नेता अखिलेश शुक्ल, गोबिंद प्रसाद मिश्र, कप्तान, टीकरमाफी श्रीमत परम हंस आश्रम के पुजारी स्वामी कृष्णानन्द महराज, अखिलेश मिश्र, संजय कुमार तिवारी सहित अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
No comments
Post a Comment