देश

national

भाजपा ने किसानों की आमदनी दूना की - अजय विश्वकर्मा

Friday, December 25, 2020

/ by Indevin Times

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स) 

अमेठी। 

o अटल की जंयती पर किसान मेला, गोष्ठी, प्रधानमंत्री का सजीव संबोधन संपन्न

किसान के हितों को सर्वाेपर केन्द्र सरकार ने रखा और किसानों की आमदनी दूना किया। किसान आज खुशहाल है और परमपरागत खेती के साथ अब जैविक खेती पर जोर दिया है और फूल-फल, सब्जी,मसाला आदि की खेती कर किसानों की आर्थिक स्तर में बेहतर सुधार आया है। उक्त बाते भाजपा जिलामंत्री अजय विश्वकर्मा ने विकास खंड भादर में आयोजित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रुप में उद्धघाटन समारोह के दौरान कही।

ब्लाक परिसर में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम मेला गोष्ठी को ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार जायसवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान जागरुक है नवीनतम तकनीकि से खेती में विकास हुआ है। जैविक खेती को बढावा दिया गया। दुग्ध उत्पादन और मत्स्य पालन करके किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृण्ढ किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधा मोदनवाल पूर्व मंडलाध्यक्ष पवन कुमार ओझा आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सहायक विकास अधिकारी कृषि अनुग्रह नारायण मिश्र, लक्ष्मण शंकर सिंह, डॉ रत्नाकर सिंह, सहायक विकास अधिकारी, संतोष शुक्ला, प्रभारी वीडिओ शिव बहादुर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

भारी भीड़ किसानों की ब्लाक परिसर में उमड पड़ी और दोपहर 12 बजे एलईडी पर सजीव प्रसारण भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन लोगो ने सुना और देखा और कार्यक्रम की प्रशंसा की।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group