हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
हथकिला निवासी राम मूरत यादव की टीकरमाफी आयल एजेंसी के मकान में वाहन के साथ घुस गए। जिस दौरान गम्भीर रूप से घायल हो गए और घटना स्थल पर राम मूरत यादव की मौत हो गई। वही नुवावा के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई।जिसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
![]() |
(फोटो-घायल महिला निर्मला देवी) |
प्रथम घटना अमेठी - दुर्गापुर मार्ग पर टीकरमाफी बाजार में बुधवार को दोपहर में राम मूरत यादव वाहन से जा रहें थे। सन्तुलन गडबडाने से सलाहुद्दीन अंसारी के मकान में वाहन सहित घुस गए। जिन्हें गम्भीर चोटें आईं। घटनास्थल पर पहुंचे युवा कांग्रेस नेता कपिल पाण्डेय ने घायल के उपचार के लिए भरसक प्रयास किया। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना पुलिस के साथ परिवार वालों को दी गई। दुर्घटना पर कांग्रेस नेता कपिल पाण्डेय, अशोक सिंह हिटलर, महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान टीकरमाफी संजय कुमार सिंह, राम बली यादव, हरी लाल बनबासी, सतीश मिश्र, सतीश कुमार श्रीवास्तव, भगवन्त लाल श्रीवास्तव, पप्पू तिवारी, पूर्व प्रधान बालीपुर डुहिया शिव नाथ तिवारी आदि गहरा शोक जताया है।
दूसरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत निवासी तिवारी का पुरवा गौरीगंज निर्मला देवी पत्नी स्व. राम सजीवन बाइक से थाना अमेठी के नुवांवा नहर के पास बोलेरो और बाइक की भिडंत में घायल हो गई।ग्रामीणों की सूचना पर पी आर वी 2773 घायल महिला को सी एच सी अमेठी लाई।जहाँ पर डॉक्टरों ने हालात गंभीर देखकर ट्रामा रेफर कर दिया।इसमें पीआरबी कांस्टेबल चन्द्र कान्त गुप्ता कांस्टेबल लवकेश तिवारी होमगार्ड चालक दिनेश यादव ने घायल महिला को सीएससी अमेठी पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई।
No comments
Post a Comment