नई दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) 2022 में होने वाला उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ेगी। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन पर लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि उत्तर प्रदेश के लोगों को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख क्यों करना पड़ता है? और कहा कि ‘मोहल्ला क्लीनिक’, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधा राज्य में भी मुहैया कराई जा सकती है।
यूपी की पार्टियों पर निशाना
दिल्ली के सीएम ने उत्तर प्रदेश की तमाम राजनीतिक पार्टियों पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने हर पार्टी पर भरोसा जताया लेकिन सभी पार्टियों ने उनके साथ धोखा किया। यूपी की हर सरकार ने पिछली सरकार के भ्रष्टाचार के रेकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि यूपी की राजनीति में सही और साफ नीयत की कमी है। दिल्ली में हमने साफ और सही नीयत से काम किया और अब यूपी में भी यही करेंगे।
No comments
Post a Comment