संवाददाता इंडेविन टाइम्स
भेटुआ/ अमेठी।
राजकीय नलकूप सिंचाई ग्राम पंचायत पिण्डोरिया में बोरिंग ध्वस्त गई। किसानों की फसल सूखने के कगार पर हैं। अधिशासी अभियन्ता ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और मामले में हीलाहवाली कर रहें हैं। किसानों ने प्रशासन - शासन से नलकूप की बोरिंग पुन:करवाने के लिए मांग उठाई है। कर्मचारी किसानों की आय दुगुना करने के अभियान में पलीता लगाने में लगे है ।जिससे किसानों की आमदनी दूना होने के वजाय लागत भी मिल पाना संभव नही लग रहा है।
बिकास खण्ड भेटुआ में राजकीय सिंचाई नलकूप नम्बर - 56 पिण्डोरिया के गांव पूरे भाले सुल्तान में लगीं। गेहूँ की फसल के पहली सिंचाई में नलकूप ने धोखा दे दिया। बोरिंग ध्वस्त हो गई। अब किसान बिकास तिवारी, बाबूराम तिवारी, राम सुख तिवारी, रघुनन्दन, रंजीत, अशोक कुमार सिंह, राम दुलारे वर्मा, पवन कुमार कश्यप, सरजू सिंह, अम्बिका प्रसाद पाण्डेय, दूधनाथ, कांग्रेस कमेटी पिण्डोरिया अध्यक्ष राम प्रताप बनबासी ने रोष जताया है। बोरिंग तत्काल करवायी जाय। अन्यथा प्रर्दशन कर अपने हक की मांग करेंगे। नलकूप विभाग से शिकायत हुईं। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
अधिशासी अभियन्ता अमेठी ने बताया कि नलकूप खराब है। बोरिंग पुन:करवाने के लिए शासन से मांग की गई है। बजट का इंतजार है, उसके आते ही तत्काल कार्यवाही करके नलकूप ठीक कराया जाएगा।
भाकियू अमेठी अध्यक्ष चून्नू सिंह ने बताया कि नलकूप से फसल प्रभावित हो रही हैं। लेकिन किसानों की समस्या सूनी नही जा रहीं हैं।
No comments
Post a Comment