नई दिल्ली
दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तीन दिन पूरे हो चुके हैं। इसके तहत देश में कुल 3.81 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सोमवार को शाम 5 बजे तक 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 1,48,266 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। तीन दिनों में वैक्सीनेशन के बाद साइड इफेक्ट्स के 580 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें से सिर्फ सात लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। इनमें तीन दिल्ली, दो कर्नाटक और एक-एक मरीज उत्तराखंड-छत्तीसगढ़ में भर्ती है।पहले दिन सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगी
पहला दिन- 2,07,229
दूसरा दिन- 17,072
तीसरा दिन- 1,48,266
तीसरे दिन सबसे ज्यादा कर्नाटक में लोगों को टीका लगा
राज्य | कितने लोगों को टीका |
कर्नाटक | 36,888 |
पश्चिम बंगाल | 11,588 |
तेलंगाना | 10,352 |
बिहार | 8,656 |
केरल | 7,070 |
तमिलनाडु | 7,628 |
मध्य प्रदेश | 6,665 |
असम | 1,822 |
दिल्ली | 311 |
(सोमवार को 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीनेशन हुआ। सभी राज्यों का डेटा अभी नहीं आया है।)
केंद्र ने राज्यों के साथ मीटिंग की
इस बीच, सरकार ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मीटिंग की। इस दौरान वैक्सीनेशन ड्राइव की प्रोग्रेस, आने वाली रुकावटों और सुधार के तरीकों पर विचार किया गया। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, राज्यों को हफ्ते में 4 दिन ही वैक्सीनेशन करने को कहा गया है, ताकि रूटीन हेल्थ सर्विस में कोई खलल न आए। कुछ राज्यों ने 4 दिनों का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।
आंध्र में हफ्ते में 6 दिन वैक्सीनेशन
उन्होंने बताया कि आंध्र में सबसे ज्यादा हफ्ते में 6 दिन और मिजोरम में 5 दिन कोरोना का टीका लगाया जाएगा। वहीं, गोवा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 4 दिन वैक्सीनेशन
अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में हफ्ते में 4 दिन वैक्सीनेशन होगा।
इन राज्यों में 3 दिन वैक्सीनेशन
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड और ओडिशा में हफ्ते में तीन दिन ही वैक्सीनेशन ड्राइव के लिए रखे गए हैं।
No comments
Post a Comment