० डीएमसी लैब का निरीक्षण
टीबी रोगियों की पहचान के लिए प्रशासन ने सघन अभियान चलाया जा रहा है। जिसका निरीक्षण शासन प्रशासन के अधिकारियों ने इन्हौना, सिंहपुर में किया।
जिले में सघन क्षय रोग खोजी अभियान प्रदेश सरकार के फरमान पर चलाया जा रहा है। टीबी यूनिट सिंहपुर का निरीक्षण प्रदेश पी पी एम समन्वयक आदर्श श्रीवास्तव के साथ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजीव सौरभ ने इन्हौना में सघन क्षय रोग खोजी अभियान का निरीक्षण किया।
अभियान की पड़ताल के बाद जिले के सिंहपुर में संचालित डी एम सी प्रयोगशाला का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सिंहपुर सीएससी अधीक्षक डॉ सुधीर बर्मा, एम ओ टी सी डां सन्तोष गुप्ता, पी पी एम प्रशान्त कुमार, एस टी एस अरूण सिंह, आदि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान अफरा-तफरी का महौल रहा। निरीक्षण के दौरान अभिलेख, टीवी रोगी के जांच रिपोर्ट, साफ-सफाई का बारीकी से किया।
No comments
Post a Comment