देश

national

मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्श लाखों लोगों को करते हैं प्रेरित

Saturday, January 30, 2021

/ by इंडेविन टाइम्स

नई दिल्ली। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आज के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

मोदी ने ट्वीट किया कि महान बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। उनके आदर्श लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। शहीद दिवस पर हम उन सभी महान महिलाओं और पुरुषों के बलिदान को याद करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता और प्रत्येक भारतीय की कुशलता के लिए खुद को समर्पित कर दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group