संवाददाता-इंडेविन टाइम्स
अमेठी।
42 वर्षीय बृजेश सिंह हत्याकांड में परिजनों ने सांसद अमेठी स्मृति जुबिन ईरानी और जिलाधिकारी अमेठी अरुण कुमार को बुलाने पर अड़े है। आरोपियों की गिरफ्तारी की भी बात खुलकर आयी है। यही नही सुरक्षा की मांग परिवारजनों की भी साथ में आर्थिक मदद की दरकरार किया है। पुलिस परिजनों को मनाने में लगी है। लेकिन भाजपा नेता श्री सिंह की हत्या के बाद शव को दाहसंस्कार करने से इंकार कर रहे है।
जिलें के संग्रामपुर थाना के पूरे भुलई मजरे संग्रामपुर में गुरुवार की सुबह भाजपा नेता बृजेश सिंह की हत्या संदिग्ध परिस्थितियों में किये जाने की खबर पुलिस को मिली । परिजनों ने घटना को जमीनी विवाद और रंजिश करार दे रहे है।जिसमें मृतक के भाई कमलेश सिंह चार कथित अरोपियों के उपर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना में दायित्व का निर्वहन न करने वाले पुलिस उपनिरीक्षक महेन्द्र सचान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज की मौजूदगी में शव को पीएम के लिए परिजनों ने सहमति जताई। लेकिन शुक्रवार को मृतक बृजेेश सिंह का शव दाहसंस्कार करने से परिजन इंकार कर रहे है।
मृतक के भाई कमलेश सिंह ने पुलिस प्रशासन के सामने अपनी चार मांगें रखी है। पहली मांग सांसद अमेठी एवं केन्द्रीय मंत्री महिला विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी के साथ जिलाधिकारी अरुण कुमार को घटना स्थल पर बुलाया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो, परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम हो और आर्थिक मदद की मांग रखी है। जब तक मांगें पूरी नही होगी तब तक शव का अंतिम संस्कार नही होगा। हम अपने मांगों पर अडिग है।
मृतक बृजेश सिंह के परिजन और पुलिस प्रशासन एक दूसरे से मामलें को निपटाने के लिए प्रयास में है। लेकिन मामला सुलझ नही रहा है जो प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर है। थानाध्यक्ष संग्रामपुर प्रेम पाल सिंह ने जानकारी दी है कि मामला जल्द सुलझ जायेगा परिजनोें से वार्ता जारी है और प्रशासन परिजनों के करीब में है।
![]() |
फोटो-हत्याकांड को सुलझाने के लिए प्रयासरत प्रशासन |
No comments
Post a Comment