देश

national

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह का निधन हो गया है। वह 86 वर्ष के थे। बूटा सिंह ने गृह, कृषि, खेल और रेल मंत्री जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों का जिम्मा संभाला था। बूटा सिंह को राजीव गांधी के साथ-साथ नेहरू गांधी परिवार के भी काफी करीबी माना जाता रहा है। बूटा सिंह राजीव गांधी के सबसे भरोसेमंद नेता रहे। बूटा सिंह को बिहार का राज्यपाल भी बनाया गया था। साथ ही साथ उन्होंने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण कार्यों को भी संभाला था।

बूटा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बूटा सिंह जी एक अनुभवी प्रशासक थे। गरीबों के कल्याण के लिए उन्होंने मजबूती से आवाज उठाई। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बूटा सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group