हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
०कैप्टन का निधन कांगेस के लिए अपूर्णनीय क्षति
पूर्व केन्द्रीय मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का आसामयिक निधन हो गया। अमेठी से दो बार, रायबरेली से एक सांसद भी रह चुके थे जिन्हें जनता ने खो दिया ।![]() |
फोटो-श्रंद्धाजलि देते कांग्रेसी |
कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप ने कहा कि कैप्टन शर्मा ने राजनीति के ऊँचे पायदान पर पहुंचा दिया। उनके समय कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच फर्क नहीं था। उन्होंने सबको चौंका दिया। हर कोई बिकास से जुड़े। आज वे हमारे बीच नहीं हैं। जिसकी भरपाई होने में वक्त लगेगा। कितनों को नि:शुल्क गैस , पेट्रोल पंप, गैस ऐजेन्सी दी थी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल ने कहा कि कैप्टन शर्मा ने जनता को बहुत दिया। उसे अमेठी और रायबरेली की जनता भुला सकतीं हैं। बिकास में अहम भूमिका निभाई थी। आज भी उनके सांसद निधि के इण्डिया मार्क टू हैण्डपम्प पानी दे रहे हैं। उन्होंने जनता के बिकास से समझौता नहीं किया। उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित करते हमे अपने नेता पर फक्र है। कैप्टन शर्मा की भरपाई में काफी समय लगेगा।
शोक सभा का आयोजन कांग्रेस जन सम्पर्क कार्यालय गौरीगंज में गुरुवार को आयोजित किया गया। सुबह से शाम तक कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री कैप्टन शर्मा को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी रहा। शोक सभा में शमिल होने वाले शत्रुघ्न सिंह, डां अरविन्द चतुर्वेदी, मो नाईम, राजू पण्डित, राज कुमार पांडेय, डॉ नरेंद्र मिश्र, बिनय मिश्र, देवेन्द्र कुमार सिंह, आदि शामिल रहे।
पूर्व सदस्य आयल चयन बोर्ड विजय श्रीवास्तव ,युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव अशोक सिंह हिटलर, कपिल , कलावती मौर्य, जिया लाल कोरी ने जगह-जगह श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर कैप्टन शर्मा को याद किया।