हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
सांगीपुर/प्रतापगढ़।
आज बी.आर.सी.सभागार मे बैठक की गयी ।जिसकी अध्यक्षता सी.पी.राव जिला संयोजक ने किया।तथा संचालन श्री राजेश वर्मा ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए रामयश कुरील ब्लाक अध्यक्ष पंचायती राज ग्रामीण सफाईकर्मी ने कहा कि NPS का पैसा शेयर मार्केट मे लगाया जा रहा है।जो कर्मचारियों के भविष्य को अंधकार मय बना रहा है।
विक्रम बहादुर सिंह ने कहा कि जो कर्मचारी 60 वर्ष तक देश सेवा करता है।उसे सेवानिवृत्त पर सरकारें मुश्किल से 2/3 हजार रुपये पेंंशन देकर कर्मचारियों का अपमान कर रही है।
नीरज सिंह कोषाध्यक्ष रामपुर संग्रामगढ ने बताया कि अटेवा एक मात्र संगठन है जो केवल एक मात्र मुद्दे पुरानी पेंंशन की बहाली की मांग कर रहा है।इस लिए इस संगठन के साथ कई विभाग के कर्मचारी खडे हुए है।
वेद प्रकाश आर्यन जिला सोशल मीडिया प्रभारी ने कहा कि आज अटेवा/एन.एम.ओ.पी.एस.उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात, तेलंगाना आदि तक फैल चुका है।जिसमे सोशल मीडिया का बहुत बडा योगदान है।आज देश का सब से बडा मंच अटेवा बन गया है।
महामंत्री उमेश मिश्र ने कहा कि प्रतापगढ़ मे अटेवा में जिस प्रकार से शिक्षकों, कर्मचारियों ने विश्वास दिखाया है।निश्चित ही उन के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है।उन्होंने कहा कि अटेवा मे हब का सम्मान सब का विश्वास बढा है।सभी नये कर्मचारियों से अटेवा मे सदस्य बनने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे सी.पी.राव ने कहा कि अटेवा 4 माह मे वह कर दिखाया है जो पिछले 4 वर्षों मे नही दिखा था।जिसमे आप सभी साथियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।और कहा कि संगठन काम करने वालो के लिए ही है।चाहे जिस भी स्तर का पदाधिकारी हो।आज सांगीपुर ब्लाक की टीम का पुनर्गठन होना है।जिसके लिए सदन मे उपस्थित कर्मचारी अपनो के बीच के लोगो को सांगीपुर अटेवा ब्लाक के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन करें।
आपसी विचारोपरान्त ब्लाक की टीम में संरक्षक-राजेश वर्मा, संयोजक-विक्रम बहादुर सिंह, सहसंयोजक-अशोक तिवारी ,श्रवण कुमार यादव,रामयश कुरील,महामंत्री सौरभ मिश्र कोषाध्यक्ष विपिन कुमारसलाहकार विपिन कुमार सोनी,लोकेश त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी हरिकेश यादव,सोशल मीडिया प्रभारी अजय निर्मल,मंत्री-बंशीलाल व महेन्द्र कुमार का प्रभार दिया गया।
इस बैठक मे सी0पी0राव संयोजक,उमेश मिश्र महामंत्री,वेद प्रकाश सोशल मीडिया प्रभारी,नीरज सिंह,अशोक तिवारी, विक्रम बहादुर सिंह, प्रभात कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेश कुमार सरोज, सौरभ मिश्र, संजय त्रिपाठी, पवन कुमार सोनी, श्रवण कुमार यादव, महेंद्र कुमार, कैलाश कुमार, संतोष कुमार वर्मा, रामेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार, विपिन कुमार, दीपक कुमार मौर्य, रमेश चन्द्र सोनी, हरिकेश कुमार यादव, कपिल देव वर्मा, विनोद कुमार यादव, लोकेश त्रिपाठी, राजकुमार वर्मा, अभय कुमार शुक्ल, संदीप कुमार, अजय निर्मल, रामयश,हरिलाल, शिवमूर्ति वर्मा, जितेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।