हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी ।
डीजल-पेट्रोल,रसोई घरेलू गैस सिलेंडर दामो में बेतहाशा वृद्धि,किसान विरोधी काला कानून, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, निजीकरण, हत्या,7 लूट,बलात्कार,छिनैती,अपहरण, भ्रष्टाचार,महिलाओ, व्यापारियों का उत्पीड़न,ध्वस्त कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए अमेठी के सपा नेताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया।प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जय सिंह यादव के नेतृत्व में सपा नेता नेताओं के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमेठी को दिया।पेट्रो मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास सपा नेता द्वारा जारी है।
प्रदेश और देश मे भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जन मानस के साथ सभी वर्ग त्रस्त व अपने आपको ठगा,असुरक्षित महसूस कर रहा है।भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण लगातार डीजल-पेट्रोल व घरेलू गैस सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि व विभिन्न वस्तुओं पर बढ़ती मंहगाई के कारण आम जनमानस के सामने संकट उत्पन्न हो गया है ।केंद्र सरकार द्वारा लाये गए नए कृषि कानून से किसानों उनकी फसलों का उचित मूल्य नही मिल पायेगा,सरकार को ऐसे काले कानून को वापस लेना चाहिए।उत्तर प्रदेश में हत्या ,लूट,छिनैती,डकैती अपहरण,बलात्कार की घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है। ध्वस्त कानून व्यवस्था पर अंकुश लगाने की माँग सपा नेता जयसिंह ने किया।जय सिंह ने आरोप लगाया कि
केंद्र में भाजपा सरकार की गलत नीति निजीकरण से बड़े पैमाने पर बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, महगांई ,सरकारी संस्थाओं पर हिटलरशाहों के कब्जा कर लिया है। महिलाओं ,व्यापारियों के ऊपर हो रहे उत्पीड़न पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए।
No comments
Post a Comment