नारायण मौर्य -इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ।
o दिवाकर सिंह चेयरमैन, विवेक सिंह अध्यक्ष, पंकज सिंह चौहान कार्यकारी अध्यक्ष, विपिन तिवारी महामंत्री, शैलेंद्र कुमार मौर्या कोषाध्यक्ष चुने गए
o 7 मार्च को बख्शी तालाब बाजार में होगा बड़ा व्यापारी सम्मेलन
o 500 से अधिक व्यापारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापारमंडल के बैनर तले शुक्रवार देर शाम बख्शी तालाब क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए बैठक आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन बख्शी तालाब बाजार के प्रभारी मनीष जैन द्वारा किया गया तथा उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, एवं प्रांतीय अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम व्यापारियों की बैठक में मुख्य रूप से मौजूद रहे तथा संगठन के पदाधिकारियों की देखरेख एवं उपस्थिति में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, बख्शी का तालाब इकाई का गठन किया गया तथा पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में दिवाकर सिंह को चेयरमैन, विवेक सिंह को अध्यक्ष, पंकज सिंह चौहान को कार्यकारी अध्यक्ष, विपिन तिवारी को महामंत्री, शैलेंद्र कुमार मौर्या को कोषाध्यक्ष, आलोक सिंह, दीपक अग्रवाल, अजीत सिंह, यतेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष, विनायक मौर्या, विवेक सिंह को संगठन मंत्री, डॉ वीके यादव को मंत्री विधिक सलाहकार पद पर पवन सिंह को तथा मीडिया प्रभारी के पद पर नीरज सिंह राठौर को चुना गया तथा संरक्षक के रूप में वरिष्ठ व्यापारी श्री राम एवं पवन सिंह चौहान को चुना गया।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल- बख्शी तालाब बाजार के प्रभारी मनीष जैन ने बताया 7 मार्च को बीकेटी में बाजार में एक बड़ा व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 500 से अधिक व्यापारी हिस्सा लेंगे तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा मुख्य वक्ता के रूप में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया जाएगा तथा नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।