देश

national

युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया आकांक्षा सिंह का जन्मदिवस

Thursday, February 4, 2021

/ by इंडेविन टाइम्स

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

०केक काट कर मनाया  जन्मदिन, विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (आर0आर0पी0जी0) में वृहस्पतिवार को राजकुमारी आकांक्षा सिंह का जन्मदिवस बड़े धूम-धाम से मनाया गया। आर0आर0पी0जी0 के राजर्षि सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केक काट कर राजकुमारी आकांक्षा सिंह के जन्मदिन के शुभ अवसर पर खुशियाँ मनायी गयी। राजकुमारी आकांक्षा सिंह के जन्म दिवस को राजर्षि रणंजय सिंह गु्रप आॅफ इन्स्टीट्यूशन्स (आर0आर0एस0जी0आई0) द्वारा युवा चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। छात्रो ने विज्ञान प्रदर्शनी का  आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ पूर्व केन्द्रीय मंत्री महाराज डाॅ0 संजय सिंह के कर कमलों द्वारा हुआ। पर्यावरण संवर्धन तथा जल संरक्षण थीम पर आधारित कई प्रोजेक्ट छात्रों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गये। युवा चेतना दिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आकांक्षा सिंह ने डाॅ0 संजय सिंह भवन का लोकार्पण किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री डाॅ0 अमीता सिंह के साथ कार्यक्रम के अध्यक्ष  डाॅ0 संजय सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। 

युवा चेतना दिवस के अवसर पर राजर्षि रणंजय सिंह इनस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट टेक्नोलाजी (आर0आर0एस0आई0एम0टी0) में पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  आकांक्षा सिंह ने कहा कि  समाज टेक्नोलाजी पर निर्भर  है। टेक्नोलाजी आज जीवन का अभिन्न अंग है। भारत को आत्म निर्भर बनाने के लिए हर युवा को टेक्नोलाजी का ज्ञान जरूरी है। कोविड के समय यह हम सब जान चुके हैं। राजकुमारी आकांक्षा सिंह ने कहा कि युवा हमारे समाज के सच्चे शिल्पकार हैं। अपने जन्मदिवस के अवसर पर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि व पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री  डाॅ0 अमीता सिंह ने कहा कि हम हमेशा युवाओं के लिए भविष्य का निर्माण तो नहीं कर सकते लेकिन युवाओं को भविष्य का सामना करने के लिए तैयार जरूर कर सकते हैं। इसी दिशा में अमेठी को एजुकेशनल हब बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ0 संजय सिंह ने कहा कि विद्या विनय को देती है। विनय से पात्रता आती है इसी मकसद से राजर्षि रणञजय सिंह ने अमेठी में शिक्षण संस्थानों की स्थापना किया था। उसी सपने को पूरा करने में लगे हैं। 

युवा चेतना दिवस पर पूर्व सांसद डाॅ0 संजय सिंह ने कहा कि मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। युवाओं को कम समय का रास्ता कभी भी नहीं चुनना चाहिए। 

युवा चेतना दिवस  अवसर पर  अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डाॅ0 त्रिवेणी सिंह ने किया। आभार प्राचार्या डाॅ0 पूनम सिंह द्वारा किया गया। आर0आर0एस0जी0आई0 के छात्र-छात्राओं ने  सांस्कृतिक कार्यक्रम सजीव प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर डाॅ अनूप मैटी, डाॅ0 चन्दा रानी, श्री प्रवेश श्रीवास्तव,  रवीन्द्र सिंह, श्रीमती नीरज सिंह, भास्कर मिश्र, अरूणा सिंह,  अरूण कुमार तिवारी, डा0 आन्नद सिंह, पूर्व विधायक तेज भान सिंह, काशी प्रसाद तिवारी, राजेश सिंह, डाॅ0 सत्यकाम आर्य, डाॅ0 अंगद सिंह,  नवीन सिंह,  मकदूम सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, सन्तोष सिंह, डां अर्जुन पांडेय, मनोज कुमार दुबे, बेद प्रकाश मिश्र, सन्तोष शुक्ला, बिजय सिंह, कुँवर सिंह,डां केशरी प्रसाद शुक्ल, प्रबीण कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह, अमर सिंह परिहार, राजन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group