देश

national

सपा कार्यालय पर मनाया गया डॉ लोहिया का 111 जन्मदिन

हरिकेश यादव संवाददाता इंडेविन टाइम्स

अमेठी। 

फ़ोटो-लोहिया को  पुष्प अर्पित करते जिला अध्यक्ष राम उदित यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर डॉ राम मनोहर लोहिया का जन्मदिन सपा कार्यालय गौरीगंज में धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ राम मनोहर लोहिया के चित्रों पर सपा जिला अध्यक्ष अमेठी राम उदित यादव व डॉ सीपी यादव ने फूल माला चढ़ाकर उनको नमन किया।

लोंगो को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता व शिक्षक रामफेर यादव ने कहा कि लोहिया समाजवादी विचारधारा के जनक थे।उन्होंने किसान आंदोलन पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।किसान बिल पर सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिये।हमें आपसी मतभेद को भुलाकर आगे बढ़ना है।

डॉ सी पी यादव ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया सच्चे समाजवाद के पुरोधा थे। हमे उनके आदर्शो पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाना है।

 राम उदित यादव  सपा जिलाध्यक्ष अमेठी  ने कहा कि डॉ लोहिया बहुत ही क्रांतिकारी पुरुष थे। वह समाजवादी विचारधारा के जनक थे। जिसको बढाने का कार्य  मुलायम सिंह यादव ने अपने शासन कार्यकाल में किया। देश में गरीब तबके के चेहरे पर जब तक मुस्कान नही आती, तब तक यह देश खुशहाल नही होगा।   देश व प्रदेश की दोनो सरकारे सिर्फ तानाशाही का रवैया अपनाये हुये है। वो जनता की सुन नही रही है। सिर्फ अपना सुना रही है। जिसमें देश की आम जनता भी पिस रही है, किसान बदहाल व बेहाल है।इसके साथ ही उन्होंने सपा के नेताओं को अनुशासन में रहने की अपील की।अनुशासन हीनता किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही की जाएगी।इस कार्यक्रम का संचालन असगर अहमद ने किया।

इस अवसर पर डॉ सी पी यादव जिला सचिव अमेठी,रामफेर यादव ,देवकुमार, अरविंद यादव,महेंद्र सिंह,मुकेश यादव,राकेश चतुर्वेदी, गिरीश चंद्र यादव,असगर अली,मीना सिंह,उबेर ,सउथ अहमद,राजा सिंह, राम केवल यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

फ़ोटो-कार्यक्रम में प्रतिभाग करते सपाई


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group