इंडेविन न्यूज नेटवर्क
लखनऊ।
राजधानी के संदीप नेचरोपैथी हॉस्पिटल ने मनाया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की सेवा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ कल्पना सिंह व डॉ शिवानी सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजक ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों व नारी का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। डॉ शिवानी सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज नारी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। वो पुरुष से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।