इंडेविन न्यूज नेटवर्क
लखनऊ।
गत रविवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में लखनऊ जिला अध्यक्ष अनिल मिश्र के नेतृत्व में कृष्णा नगर में राधा रमण वाटिका में एक तहरी भोज का आयोजन किया गयाा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं॰ राम प्रसाद अवस्थी व कार्यक्रम की अध्यक्षता पं॰ सुरेश चन्द्र पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राम प्रसाद अवस्थी ने ब्राह्मणों की एकता पर बल दिया तथा खानपान में पवित्रता का ध्यान रखने का सूत्र दिया। मंडल उपाध्यक्ष शिव शंकर दयाल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज की एकता से समाज की दशा और देश की दिशा बदल जायेगी। नगर अध्यक्ष (युवा) आकाश मिश्र ने अपनी कविताए सुनाकर संदेश दिया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमें सीतापुर जिले से शिव शंकर दयाल तिवारी, शिवानंद दीक्षित, आकाश मिश्र, विष्णु अवस्थी, गंगा स्वरूप मिश्र, प्रवीन अवस्थी इत्यादि पदाधिकारीगण
व लखनऊ जिले से श्रीमती रंजना मिश्र , पूर्णिमा शुक्ला, त्रिभुवन जी,
शिव वरन शुक्ला, विनय द्विवेदी, आचार्य आन्नद मिश्र, हरिशंकर, संजय शुक्ला, सन्तोष पाण्डेय, रवीश पाण्डेय, अनूप मिश्र, सुरेश अवस्थी, मुकेश मिश्र, दिग्विजय उपाध्याय, केेवल मिश्र इत्यादि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।