हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
भेटुआ /अमेठी।
०गिट्टी उधडी, बोल्डर पर चलने को हुए मजबूर क्षेत्रवासी
सिंचाई विभाग के अमेठी रजबहा की पटरी पर बनीं सड़क बेनीपुर - जागेश्वर नाथ मंदिर धाम - कडेरगांव - लौकापुर तक पक्की सड़क बनवाई गई। चार साल पहले बनीं सड़क जर्जर हो चुकी है। बोल्डर उधड गए और चारों तरफ गिट्टी बिखर गई हैं। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण कार्य संस्था अपने निर्माण की निगरानी करने से कन्नी काट रहे हैं।
बेनीपुर के धीरेन्द्र श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव, पिण्डोरिया के सुरेश कनौजिया, ओम प्रकाश सिंह, मुन्ना तिवारी, राम अभिलाख तिवारी, शक्ति तिवारी, कडेरगांव के सहदेव यादव, अशोक कुमार यादव, लाल प्रताप कश्यप, पवन कुमार कश्यप, लौकापुर के राजेंद्र प्रसाद पाठक, शिव राम तिवारी, हरीश पाठक, शिव कुमार पाठक आदि ने सडक के जर्जर होने पर शासन प्रशासन पर रोष जताया है। दुर्घटना के लोग शिकार हो रहे हैं। जिम्मेदारी से अभियन्ता मुँह मोड़ रहे हैं। सड़क मार्ग गडढा मुक्त हो चुकी हैं।
बिधायक और सांसद सडक पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। छात्र घायल हो रहें। इलाके में जन प्रतिनिधि भ्रमण नहीं करते हैं। महिला सांसद, बिधायक, प्रमुख, प्रधान भी है। उन्हें समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है।
जागेश्वर नाथ मंदिर धाम पिण्डोरिया में 11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि पर्व है। इस टूटी सडक पर कैसे मंदिर जायेगें। ग्रामीण बताते हैं कि लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड अमेठी के अभियन्ताओ ने लापरवाही बरती हैं और पहले मरम्मत करवायें थे। आधा अधूरा छोड़ कर चले गए।