हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
०टूटी व जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर यात्री
०फ्लाई ओवर के नाम पर अमेठी की जनता का आवागमन अवरुद्ध
ककवा रोड़ से हीरा सोनार के पुरवा में राम पियारे के घर तक संपर्क मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है।सड़के जगह जगह टूट गई है। पटरी जहाॅ जर्जर है तो वही सड़क के बोल्डर उधडें पडें है। जबकि जिला प्रशासन ने अमेठी ककवा रोड़ पर फ्लाई ओवर के चलते ककवा रेलवें क्रासिंग निर्माण के चलते पूरी तरह से बंद कर दिया गया। अब इसी रोड से साइकिल बाइक सवार, चार पहिया वाहन से लोगो का आवागमन है। लेकिन प्रशासन के अनदेखी के चलते अब लोग बेहद परेशान है। लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अभियंता इस समस्या पर अमल करने को तैयार नही है। एक दिन विभागीय गैग के काम करने के बाद दोबारा गैंग वापस नही है। अब जर्जर सड़क पर छात्र, दैनिक यात्री, व्यापारी,नौकरी पेशा कर्मचारी व राहगीर गिरकर घायल हो रहे है। यशोदा मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि यातायात इस कदर सपंर्क मार्ग से गुजर रहा है कि बच्चों को सड़क पार करने में काफी वक्त लग रहा है। नियमित कोई न कोई बच्चा चोटहिल हो रहा है। आखिर प्रशासन क्यो लोगों की समस्याओं का नजरअंदाज कर रहा है। जिला पंचायत सदस्य श्रीदेवी सुनील सिंह यादव ने रोष जताया है कि भाजपा सरकार जनता की अनदेखी कर रही ककवा रोड़ पर फ्लाई ओबर के नाम पर जनता को प्रशासन ने सख्ते में डाल दिया है। सड़क पर लोग गिर कर चोटहिल हो रहे है। इसके लिए प्रदेश की सरकार के साथ केन्द्र भी सरकार भी जिम्मेदार है। सांसद और विधायक अपने नैतिक जिम्मेदार से भग रहे है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश शासन से मांग किया है कि ककवा रेलवेें क्रासिंग पर फ्लाई ओबर निर्माण के नाम पर बंद कर दिया है। लेकिन लोगों के आने-जाने के लिए इंतजाम नही किया। इस मामलें की जांच करायी जाय और दोषी अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही किया जाय और जनहित मामले पर तत्काल प्रशासन सुविधा मुहैया करवाएं।
बताते चले कि पूर्वांचल विकासनिधि से वर्ष 2014-2015 में अमेठी ककवा से हीरासोनार के पुरवा में श्रीराम पियारे के घर पर संपर्क मार्ग का निर्माण शासन ने करवाया, जिसके लिए 89.61 लाख रुपयें का बजट दिया। कार्यदाही संस्था लोकनिर्माण विभाग अमेठीकी प्रांतीय खंड ने निर्मित करवाया। अब लोकनिर्माण ने ककवा क्रासिंग पर फ्लाई ओवर निर्माण के चलते प्रशासन ने बैठक कर बंद कर दिया अब शहर आने के लिए क्रासिंग नम्बर 103 सलामत अली का पुरवा से लोगों का आवागमन है ।लेकिन प्रशासन बिना स्थलीय निरीक्षण के ककवा रोड़ को बंद कर दिया और लोगों के आने-जाने के लिए अब सुविधाजनक रेलवें क्रासिंग 103 साबित हो रही है। लेकिन जिला प्रशासन लोकनिर्माण विभाग प्रातीय खंड अमेठी और सहायक मंडलीय अभियंता यात्रिंक विभाग और उत्तर रेलवें मंडल लखनऊ के अधिकारियो ने बिना स्थलीय निरीक्षण के कां्रसिंग नम्बर 104 से यातायात की सुविधा बहाल की लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने क्रासिंग नॅम्बर 104 से बाईपास मार्ग अमेठी ककवा रोड़ से गौरीगंज रोड़ तक दो करोड की लागत से बनवाने के लिए स्वीकृति दी है ।इस मार्ग पर बोल्डर गिरने से सड़क पर यातायात जाम होने की दशा में है। लोगों का आवागमन कांसिंग नम्बर 103 पर बढ गया है। ऐसी दशा पर जर्जर पर लोगों के लिए अब दर्द भरी कहानी बन रही है। प्रशासन और सरकार दोनों चुप्पी साध रखी है। भारतीय जनता पार्टी भी इस मुददे पर मुह खोलने को राजी नही है जिसका असर आने वाले पंचायत चुनाव पर भी पडने के आसार हैं।