देश

national

मिशन शक्ति में महिला, बालिका का सम्मान -सहायक संभागीय अधिकारी

 हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

उप सम्भागीय परिवहन ने मिशन शक्ति का अभियान चलाया जा रहा है। बालिका और महिलाओं के सम्मान, अधिकार पर जोर दिया गया। 

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अमेठी डिपो के सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ए आर टी ओ (प्रशासन) अमेठी पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नारी का सम्मान जिस देश में होता है वहाँ पर लक्ष्मी का बसेरा होता है। नारी का सम्मान करें। बालिका और महिलाओं की सुरक्षा के साथ सम्मान जरूरी है। प्रदेश सरकार ने अमेठी जिले में नारी शक्ति को मजबूत करने का प्रयास किया है। इस मिशन को कामयाब बनाना होगा। 

अमेठी डिपो के ए आर एम राकेश मोहन पाण्डेय ने कहा कि हर नागरिक को नारी का सम्मान करना चाहिए। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति सजग हो। ताकि आधी आबादी की बिकास में भागीदारी बन सकें। 

कार्यक्रम में अमेठी डिपो के चालक और परिचालक सहित बिभागीय अधिकारियों के साथ कर्मचारियों की सहभागिता रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ए आर टी ओ सर्वेश कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए संकल्प दिलवाया। चालक और परिचालकों ने नारी सुरक्षा और सम्मान देने का संकल्प लिया।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group