हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
जगदीशपुर/अमेठी।
कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा जगदीशपुर में नारी शक्ति मिशन योजनांतर्गत 70 महिला कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं महिला उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आर के आनंद के द्वारा महिलाओं को मशरूम उत्पादन से सम्बंधित जानकारी दी गई। केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रेनू सिंह के द्वारा किचन गार्डन, महिलाओ के स्वास्थ्य वर्धन बच्चो के पोषण सम्बन्धित जानकारी दी गई। प्रचेत्र प्रबंधक डॉ ओ पी सिंह के द्वारा बीज उत्पादन एवं बीज भंडारण के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कृषि विभाग से राजकीय कृषि रक्षा प्रभारी अनुपम प्रजापति, के द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं एवम विशेष रोग संचारी नियंत्रण (चूहा नियंत्रण) के बारे में जानकारी दी गई।
भादर विकास खंड के बीटीएम सत्य प्रकाश सिंह, राम प्रकाश, मुनीश बाबू तथा जगदीशपुर से एटीएम धर्मेंद्र कुमार शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीटीएम देवमणि त्रिपाठी द्वारा किया गया।