देश

national

कोरोना से राजाजीपुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित का आकस्मिक निधन

Monday, April 5, 2021

/ by Dr Pradeep Dwivedi

अखिल त्रिपाठी

इंडेविन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ

राजधानी के राजाजीपुरम व्यापार मण्डल के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित उर्फ पिंटू दीक्षित (आयु 47 वर्ष) का कोरोना से गत रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत कृष्ण कुमार दीक्षित का परिवार सपना कालोनी में रहता है। वे अपने पीछे परिवार में पत्नी मिनी दीक्षित व पुत्र प्रभु को छोड़ गये। उनका अंतिम संस्कार भैंसाकुण्ड में किया गया। उनके आकस्मिक निधन से व्यापारियों में गहरा शोक व्याप्त है। रविवार को व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बन्द रखे। गत 28 दिसम्बर 2020 को हुये व्यापार मंण्डल चुनाव में एक समान मत पाने से कृष्ण कुमार दीक्षित व रिषभ गुप्ता को संयुक्त रूप से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया था। उनके साथी पप्पू द्विवेदी ने बताया कि पिंटू को रात में सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें निजी अस्पताल में एडमिट किया गया था। वहां जांच के दौरान कोरोना की पुष्टि हुयी थी। उनके सहयोगियों अध्यक्ष रिषभ गुप्ता, महामंत्री जफरूल खान व उपाध्यक्ष अरविन्द वर्मा की रिपोर्ट निगेटिव आयी। व्यापारियों ने साथी के आकस्मिक निधन के बाद कोरोना संक्रमण से निपटने के लिये एकजुट होकर कोरोना संक्रमण की गाइडलाइन के अनुसार व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने का संकल्प लिया। व्यापारियों ने मास्क लगाने व शारीरिक दूरी का पालन करने का आह्वाहन किया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group