देश

national

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनने हेतु शुरू किया जागरूकता अभियान

नारायण मौर्य - इन्डेविन न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ। 

राजधानी लखनऊ में एक बार पुनः कोविड-19 से प्रभावित होने वालों की संख्या में हो रही वृद्धि को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने जनता के मध्य जागरूकता अभियान की शुरुआत की एडीसीपी मध्य श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने  विधान सभा मार्ग एवं हुसैनगंज के व्यापारियों के साथ मिलकर बर्लिंगटन चौराहा ,हुसैनगंज पर व्यापारियों, राहगीरों, वाहन चालको ,पैदल चलने वाले लोगों ,ठेले -खोमचे पर खरीददारी कर रहे लोगों को फेस मास्क वितरित किया तथा अनिवार्य रूप से उनसे फेस मास्क पहनने की अपील की। 

एडीसीपी मध्य चिरंजीव सिन्हा ने कहा हम सब मिलकर  अपनी जागरूकता से कोविड-19 की रोकथाम के लिए बने नियमों का पालन करके कोविड-19 के प्रभाव को बढ़ने से रोकने में अपनी सहायक भूमिका निभा सकते हैं।  उन्होंने कहा हम सब स्वयं को अपने परिवार को तथा समाज के अन्य लोगों को इस हेतु जागरूक करें तथा 2 गज दूरी के नियमों का गंभीरता से पालन करें तथा लगातार हाथ साबुन से धोते रहे तथा कोविड-19 के दुष्प्रभाव को बढ़ने से रोकने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं। 

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है कि सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रयासों को अपनी जिम्मेदारी से आगे बढ़ाए। कार्यक्रम में हुसैन गंज के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। संगठन के नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी ने बताया मंगलवार को पत्रकारपुरम गोमती नगर में यह अभियान चलाया गया । 

मास्क जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, विधान सभा मार्ग ,हुसैनगंज इकाई के चेयरमैन मुकेश आहूजा ,अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह चड्ढा ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल यादव ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, उपाध्यक्ष आतिफ जैन, महामंत्री अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष एलके शुक्ला, संगठन मंत्री मिस्टर जॉन, मीडिया प्रभारी निखिल मिश्रा ,विधिक सलाहकार विशाल यादव, प्रचार मंत्री राजाराम मौजूद तथा संगठन के नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे । 


 रहे। 


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group