देश

national

सीतापुर: देवरानी व जेठानी दोनों ने लहराया जीत का परचम

Saturday, May 8, 2021

/ by Indevin Times

अंशुल त्रिवेदी 
ब्यूरो-सीतापुर
 इंडेविन न्यूज नेटवर्क/इंडेविन टाइम्स 

  • देवरानी व जेठानी ने लहराया जीत का परचम
  • मछरेहटा वार्ड नंबर 46 से निशा वर्मा जिला पंचायत सदस्य के पद पर विजयी घोषित
  • सरोजिनी देवी गांव ददेवरा मछरेहटा से प्रधान पद पर विजयी घोषित

सीतापुर (मछरेहटा)। पंचायत चुनाव के परिणाम घोषित होते ही एक ही परिवार में दोगुनी खुशी का माहौल देखने को मिला। एक ही परिवार की दो महिलाओं की जीत की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। 

जनपद सीतापुर के मछरेहटा वार्ड नंबर 46 सुरक्षित सीट से निशा वर्मा पत्नी संजय वर्मा जिला पंचायत सदस्य के रूप में विजयी घोषित हुई हैं। वहीं दूसरी तरफ सरोजिनी देवी पत्नी प्रदीप कुमार गांव ददेवरा मछरेहटा से प्रधान पद पर विजयी घोषित हुई। 

यहां बताते चले कि दोनों विजयी घोषित होने वाली महिलाएं रिश्ते में देवरानी व जेठानी है। इसके चलते उनके परिवार व क्षेत्र में दोगुनी खुशी का माहौल बना हुआ है। देवरानी व जेठानी की एक साथ हुयी जीत लोगों में  कोलाहल का विषय बनी हुयी है। 




Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group