देश

national

कांग्रेस राज्य सभा सदस्य राजीव सातव का आसामयिक निधन

 

फोटो-राजीव सताव के निधन पर शोक व्यक्त करते कांग्रेसी नेता

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 

युवा कांग्रेस नेता एवं राज्य सभा सदस्य राजीव सताव का असामयिक निधन हो गया। जिनके निधन से युवाओं को गहरा धक्का लगा है। और पार्टी को भारी क्षति पहुंची। जिसकी भरपाई के लिए काफी वक्त लगेगा। यह बात कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश के सदस्य डा नरेंद्र कुमार मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित अर्पित करते हुए अमेठी सार्थक आवास पर रविवार को कहीं। 

इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस छात्र संगठन अमेठी जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने भी युवा कांग्रेस नेता एवं राज्य सभा सदस्य राजीव सातव को पार्टी का युवा जोश कहा और इनके निधन से पार्टी के साथ युवा को भारी नुकसान हुआ है। पार्टी ने उदीयमान नेता को खो दिया है। 

किसान कांग्रेस  प्रदेश सचिव कपिल पाण्डेय, योगेंद्र सिंह रोहित, महेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी रोशनी देवी, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अशोक सिंह हिटलर आदि नेताओं ने असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

कांग्रेस कमेटी अमेठी अध्यक्ष डॉ देव मणि त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमेठी प्रदीप सिंघल, कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष राम बरन कश्यप, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सकील ईदरीसी, युवा कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष अजीत यादव, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव के निजी सचिव राम नरेश ओझा आदि नेताओं ने निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। दो मिनट मौन होकर आत्मा को शांति प्रदान की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group