हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
युवा आयुष त्रिपाठी को कांग्रेस पार्टी ने सदस्यता दिलाई। उन्होंने पार्टी के मजबूत के लिए संकल्प लिया तथा संगठन को संगठित करने की बात कही।
गौरीगंज कांग्रेस कमेटी कार्यालय परिसर पर रविवार को जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने सदस्यता दर्जनों लोगों को दिलाई। युवा नेता एवं अधिवक्ता आयुष त्रिपाठी अपने समर्थकों के संग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी बिधान सभा क्षेत्र के उदीयमान नेता आयुष त्रिपाठी हैं,जो पेशे से अधिवक्ता हैं। पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठन भी सशक्त होगा। वह कांग्रेस पार्टी की बिचार धारा को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के फरमान को घर घर और गांव गांव तक पहुंचाने का काम करेगें। अमेठी जिले में पार्टी के मजबूती के अभियान चलायेगे।
कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, जिला उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह, जिला सचिव सुनील सिंह, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष रामबरन कश्यप, कांग्रेस युवा सेवादल अमेठी जिला अध्यक्ष अजीत कुमार यादव, कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार तिवारी, कार्यालय प्रभारी बृजेश कुमार तिवारी आदि की उपस्थिति में सदस्यता आयुष त्रिपाठी को दिलाई गई।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस युवा नेता आयुष त्रिपाठी ने कहा कि वे संगठन के अनुरूप काम करेंगे। पार्टी को मजबूत करने ,संगठन सशक्त करने व कांग्रेस पार्टी की बिचार धारा को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। जाति और धर्म से हटकर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश करेंगे।