देश

national

गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा भाई लालो जी वीआईपी रोड गुरुद्वारा में “सिख धर्म और पर्यावरण” पर फोटो प्रदर्शनी 25 जून -02 जुलाई तक

Tuesday, June 29, 2021

/ by Dr Pradeep Dwivedi

इंडेविन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ।

विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के हिस्से के रूप में, गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा भाई लालो जी वीआईपी रोड लखनऊ और सिख जर्नलिज्म इको फोरम द्वारा संयुक्त रूप से ' सिख धर्म और पर्यावरण' पर एक फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। गुरबाणी हर हर किसी को धरती माता और ईश्वर की सारी सृष्टि के साथ सामंजस्य बिठाने का आदेश देती है। हालाँकि, ऐसा लगता है कि लोग  उस आदर्श से दूर हो गए हैं। सिख धर्म में प्रकृति के महत्व के बारे में युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता फैलाने के लिए 'सिख धर्म और पर्यावरण' पर इस फोटो प्रदर्शनी की अवधारणा की गई है।

मुख्य आकर्षण:

• पेड़ों पर गुरुद्वारों के नाम

• गुरबाणी और प्रकृति

• पर्यावरण प्रदूषण

• हमें क्या करना चाहिए?

प्रदर्शनी का उद्घाटन लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया द्वारा किया गया था। मेयर ने उक्त जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने  कहा की संक्रमण के इस दौर में लोगो को प्रकृति से खिलवाड़ के मायने समझ में आ गए हैं। पर्यावरण है तो जीव सृष्टि है, इसलिए आवश्यक है की सभी लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हो। उद्घाटन के मौके पर उन्होंने आयोजकों को बधाई दी और और उनकी इस पहल को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। वृक्षों के नाम पर करीब साठ गुरुद्वारे होने की बात जानकर मेयर ने खुशी जाहिर की। 

लखनऊ के वरिष्ठ समाज सेवक मंजीत सिंह, सरबजीत सिंह नामित पार्षद व गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जसवंत सिंह  ने अपने सम्भोधन में कहा कि अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं रहा, तो न हम सुरक्षित रहेंगे, और न ही सभ्यता। गुरुओं द्वारा रचित गुरबाणी में पर्यावरण की देखभाल पर बहुत जोर दिया गया है। यही कारण था कि गुरबाणी के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु उनकी समिति ने इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष, ये प्रदर्शनी लगाने का फैसला लिया था।

गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के वरिष्ठ सदस्य सरबजीत सिंह मठारू, ज्ञान सिंह , गुरुदेव सिंह, प्रभुदीप सिंह आदि की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन चल रहा है। सिख जर्नलिज्म ईको फोरम के संयोजक डॉ. अमन दीप सिंह ने बताया कि फोरम को गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधन समिति का पूरा सहयोग मिला। उनका फोरम और गुरुद्वारा की प्रबंधन समिति संयुक्त रूप से भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लेकर आते रहेंगे और समाज की सेवा करते रहेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group