मनोज सिंह
इंडेविन न्यूज नेटवर्क
बलरामपुर।
जनपद के बौद्ध परिपथ सेवा नगर चौक पुरवा गांव के पास मोटरसाइकिल व कार में जबरदस्त टक्कर हुई। बाइक बचाने के चक्कर में कार और मोटरसाइकिल दोनों सड़क के किनारे गड्ढे में गिर गई। गड्ढे में पानी भरा हुआ था। इस दुर्घटना में कार सवार सभी छह लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर UP 32- LQ 6317 डिजायर कार पानी में डूब गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार व मृतकों को बाहर निकाला।
No comments
Post a Comment