मनोज सिंह
इंडेविन न्यूज नेटवर्क
गोंडा।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का दायित्व विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ-साथ समस्त हिंदी भाषी प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र जसपाल सिंह सलूजा ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक के नेतृत्व में कोरोना आपदा में श्रमिक मजदूरों, कामगारों के लिए लगातार कार्य करता रहा है। जिसमें विक्रम सिंह का सराहनीय योगदान रहा। जिसके फलस्वरूप संगठन ने उन पर विश्वास कायम रखते हुए अजय विक्रम सिंह का दायित्व विस्तार किया है। इस अवसर पर अजय विक्रम सिंह राष्ट्रीय संयोजक (अनुशासन समिति) के काशी प्रांत प्रभास से जनपद आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय महामंत्री जसपाल सलूजा के आवास पर आयोजित किया गया।
इस सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष, अशोक सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला प्रदेशमहामंत्री प. मनीष मिश्रा, क्षेत्रिय महामंत्री जसपाल सिंह सलूजा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रभान तिवारी, वरुण पांडे जिलाध्यक्ष गौतम शुक्ला बबलू, हिमांशु सिंह, अमन, हाफिज निजामुद्दीन, शोभाराम गौतम, आशुतोष सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी गोण्डा के कोषाध्यक्ष डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ अफ़ज़ल अहमद,आफताब अहमद,डॉ मधुसूदन सिंह, डॉ अशोक यादव, फौजदारी बार एसोसिएशन गोण्डा के अध्यक्ष अधिवक्ता रवि प्रकाश पांडेय सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
No comments
Post a Comment