हरिकेश यादव
इंडेविन न्यूज नेटवर्क
अमेठी।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने अमेठी में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह नारा दिया गया है। अमेठी विधान सभा क्षेत्र के लोगों में बडा रोष छाया है। भारतीय जनता पार्टी ने जनता के सुख और दुख में ख्याल नहीं रखा। इसका फायदा अब वदलाव में सम्भव होगा। जिसे अब कांग्रेस पार्टी ने अमलीजामा पहनाने का खेल चल रहा हैं
अब कोशिश की जा रही है और "अमेठी में उत्तम होगा उत्तर प्रदेश, जब करेगी कांग्रेस प्रबेश ", राहुल गांधी - वक्त है बदलाव का ", अमेठी ने ठाना है कांग्रेस को लाना है। यह अभियान कांग्रेस कमेटी सदस्य भेटुआ डॉ नरेंद्र कुमार मिश्र एडवोकेट ने शुरू किया है।
अमेठी के कांग्रेस नेता डॉ नरेंद्र कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस को एक मौका जनता देने की तैयारी कर चुकीं है। अमेठी मे बिकास नहीं हुआ। जिसके लिए कांग्रेस अभियान चलाया है। संगठित और मजबूत करने के लिए जगह जगह नारा लिखा गया है। खेरौना, डेढ पसार, मिसरौली, ठेगहा, सहजीपुर में नारा दीवार पर लिखे गए हैं। जनता जानतीं है और नारे पर तर्क और बितरक करना शुरू कर दिए हैं। कुछ भी हो कांग्रेस के नारे लोक लुभावन लग रहे हैं। इससे बिपक्ष में खलबली मची हुई है।