देश

national

भारतीय गोरखा सेवा समाज ने की राज्यपाल से भेंटवार्ता

Tuesday, July 27, 2021

/ by Dr Pradeep Dwivedi

अखिल त्रिपाठी

इंडेविन न्यूज नेटवर्क

लखनऊ।

राजधानी लखनऊ में भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बीबी थापा के नेतृत्व में 4 सदस्य प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन से राजभवन में भेंट वार्ता की। इस भेंट वार्ता के दौरान अध्यक्ष वी. बी.थापा ने देशव्यापी लगभग 10 लाख भारतीय गोरखा समुदाय को राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सूची में सम्मिलित करने की विगत कई दिनों से लंबित पड़ी मांगों को पूर्ण करने हेतु एक पत्र राज्यपाल को सौंपा। इस विषय पर राजपाल ने गोरखा समाज के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया। भेंट वार्ता के दौरान उपाध्यक्ष गौरव सिंह, महामंत्री जीवेश उपाध्याय, महिला कजरी तीज समिति के सचिव सावित्री खत्री उपस्थित रहीं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group