देश

national

यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, लखनऊ के आरएमएल अस्पताल में भर्ती

लखनऊ

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (89) की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें बेचैनी के बाद शनिवार देर रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें देखने के लिए अस्पताल पहुंचे।

आरएमएल इंस्टिट्यूट के सूत्रों के मुताबिक चिकित्सकों की टीम ने पूर्व सीएम की जांच की। प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है।

योगी ने डॉक्टरों से की बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जाना और उन्हें निर्देश दिए।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group