![]() |
शिक्षक समस्याओं को लेकर बैठक करते शिक्षक |
० मांगे ना पूरी होने पर शिक्षक संघ ने आंदोलन पर चर्चा की
अमेठी।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद अमेठी की संयुक्त कार्य समिति की बैठक अशोक कुमार मिश्र प्रांतीय मंत्री/जिलाध्यक्ष अमेठी की अध्यक्षता एवं काशी प्रसाद तिवारी की देखरेख में सम्पन्न हुई। बैठक में 21सूत्रीय मांगो हेतु जनपद स्तर पर समस्याओं के निराकरण हेतु सदस्यता अभियान, संगठन के पूर्व इतिहास से अवगत कराया गया। निराकरण न होने की स्थिति में आंदोलन की रणनीति को लेकर वृहद चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि 21सूत्रीय मांगो हेतु प्रदेश के शिक्षक आंदोलन करेगे एवं जिला स्तर पर लंबित समस्याओं के निराकरण जिला ईकाई करेगी। वर्तमान समय में 05जुलाई से 31जुलाई के मध्य व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर ब्लॉक अध्यक्षों को सदस्यता शुल्क जमा करने का निर्दश दिया गया। प्रांतीय निर्देश के क्रम में आगामी 14 जुलाई 2021को प्रत्येक ब्लाको की कार्य समिति की बैठक हेतु एक पर्यवेक्षक की देखरेख में सम्पन्न कराई जाएगी। जिला मंत्री अरूण कुमार सिंह ने 21सूत्री मांगो के संबंध में बताया कि सर्वप्रथम पुरानी पेंशन बहाली, आकांक्षी जिलों में स्थानान्तरण एवम दूर दराज के जिलों में कार्यरत शिक्षकों का गृह जनपद में स्थानांनतरण, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 12वर्ष सेवा कर चुके शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान, संविलियन निरस्तीकरण, पदोन्नति, बच्चों को बैठने हेतु फर्नीचर, पंखा, चहार दिवारी की व्यवस्था, 17140 एवम 18150 वेतन बहाली, नगर प्रतिकर भत्ता बहाली, ग्रेच्युटी राशि दिए जाने, सामूहिक बीमा रु 10लाख, शिक्षामित्र तथा अनुदेशकों को स्थाई करने, उत्तर प्रदेश विधेयक सेवा अधिकरण समाप्ति, बिना टैबलेट एवम लैपटॉप दिए शिक्षको से आनलाईन कार्य कराया जाना ,रसोइयों को स्थाई कर रु 10हजार मानदेय सहित कुल 21सूत्रीय मांगो को लेकर प्रांतीय निर्देश पर आंदोलन की रणनीति चरणबद्ध तरीके से किया गया है। यदि हमारी सभी मांगे नहीं मानी गई तो लखनउ में यथा आवश्यकतानुसार विशाल धरना प्रदर्शन की भी रणनीति बनाई जाने की बात कही गई।
बैठक का का सफलता पूर्वक संचालन शशांक शुक्ल द्वारा किया गया। आप द्वारा समस्त प्रतिभागी को ट्विटर अकाउंट बनाना जरूरी बताया तथा प्रांत के निर्देश पर हैशटैग शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर विशेष बल दिया गया।इस अवसर पर राज बहादुर शर्मा, वीरेन्द्र कुमार यादव, राजेश तिवारी, गंगाधर शुक्ल, राजेश गुप्ता, कृष्ण कुमार पाठक, राम देव पांडेय, सूर्य प्रकाश सिंह, आर डी सहगल, विनोद यादव, एजाज अहमद सिद्दीकी, राम कृष्ण, प्रशांत सिंह, गिरिश चंद्र पाण्डेय, सुभाष वर्मा, अनिल चौधरी , विजय वर्मा, राम बरन, कमलेश गुप्ता, नागेंद्र सिंह, सत्येंद्र कुमार तिवारी, धीरेंद्र सिंह बघेल, राम ललन द्विवेदी, अजय कुमार सिंह, के के कनौजिया सहित अन्य शिक्षक गण मौजूद रहें।
No comments
Post a Comment